गला रेतकर हत्या, सिर काटकर ले गए अपराधी,NH-22 पर मचा बड़ा बवाल

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में बरामद एक शव का सिर अबतक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। नृशंस तरीके से घटित इस घटना को सुन कर कठोर दिल वाले भी अंदर से हिल गए थे। अपराधियों ने गला रेतकर हत्या की फिर धड़ से सिर काटकर अपने साथ ले गए। बाकी का शव एक बोरे में पैक कर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस मामले को लेकर ग्रामीण और परिजनों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर जाम समाप्त करा दिया।

सिर कटी लाश मिलने से फैल गई थी सनसनी

बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच- 22 स्थित उपमन्यु पाठशाला के समीप बुधवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति का सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। हालांकि उस दौरान शव की पहचान नहीं की जा सकी थी। बाद में शव की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बैरहा बराही पंचायत के धर्मपुर गांव की वार्ड सदस्य राजो देवी के पति फेकन पासवान के रूप में की गई ‌थी।

सिर नहीं मिलने पर काटा बवाल

सिर नहीं मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने गुरुवार को एनएच- 22 पर शव को रख कर करीब दो-तीन घंटे तक जाम कर रखा। इसके चलते जाम स्थल पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। परिजन न्याय की मांग और सर बरामद करने की मांग कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हत्या कहीं और शव यहां फेंका: SP

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आशीष आनंद और थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी घटना स्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया था। मृतक के शरीर पर चाकू के जख्म ही जख्म थे। एएसपी ने बताया कि अन्यत्र हत्या कर शव बोरे में पैक कर यहां फेका गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। इधर, एफएसएल की टीम पहुंचकर बरामद बोरा और साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए ले गई।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000