प्रतापगढ़ में सौतेली मां के कारण आर्थिक तंगी से परेशान बेटे ने की हत्या ,पुलिस ने किया खुलासा

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे उदयभान को गिरफ्तार किया है, जिसने आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

घटना 28 दिसंबर 2025 की है, जब बुजुर्ग अपने खेत में पानी लगाने गए थे और रात भर वापस नहीं लौटे। अगले दिन, 29 दिसंबर 2025 की सुबह, परिजनों ने खोजबीन की तो उनका शव खेत के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामले के खुलासे के लिए एसपी दीपक भोकर ने चार टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी उदयभान ने बताया कि उसने 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे खेत की मेड़ पर नीम की मेड़ के पास एक पुरानी, मजबूत लकड़ी के टुकड़े से अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी।

आरोपी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। वह सौतेली मां के कहने पर चलता था और अपनी सारी कमाई उसी पर खर्च कर देता था। आरोपी के अनुसार, उसके बच्चों की फीस और खाने-पीने की व्यवस्था में भी दिक्कतें आ रही थीं, जिससे उसका जीवन शांतिपूर्ण नहीं चल पा रहा था।

मृतक के मोबाइल फोन के बारे में पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को सरसों के खेत में छिपा दिया था। घर लौटते समय वह मुख्य मार्ग से न आकर खेतों के रास्ते गया और रास्ते में ही खेत में पिता का मोबाइल फेंक दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000