गर्लफ्रेंड ने पेड़ पर चढ़कर बॉयफ्रेंड का उतारा शव: रोते हुए भागी घर, पुलिस को प्रेमिका की कहानी पर शक

प्रयागराज में प्रेमिका के घर छोड़कर भागने से इनकार करने से आहत प्रेमी ने जान दे दी। प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाकर वह पेड़ से लटक गया। करीब 80 कॉल का जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका में प्रेमिका नहर के किनारे पहुंची।

प्रेमी का शव पेड़ से लटक रहा था। उसने दुपट्टा खोला और शव को नीचे उतारा। काफी देर तक वह प्रेमी के शव के पास रोते रही। लेकिन पुलिस की कार्रवाई और लोकलाज के डर से वहां से भाग गई। सुबह गांववालों को प्रेमी की लाश मिली।

पुलिस आई तो मृतक के मोबाइल पर 80 मिस कॉल देखकर शक हुआ। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। मामला मंगलवार तड़के का सोरावं थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव का है। युवक की पहचान मऊआइमा के रहने वाले अतुल कुमार के रूप में हुई है।

लड़की ने पूछताछ में क्या बताया, पढ़िए?

प्रेमिका को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। उसने बताया-

‘रात में अतुल से मिलने मैं अपने गांव के पास नहर किनारे गई थी। वह मुझे कह रहा था कि मेरे साथ भाग चलो। लेकिन मैंने जब मना किया तो वह रोने लगा। कहने लगा कि अगर साथ नहीं चलोगी तो जान दे दूंगा। उसने मेरा दुपट्टा खींच लिया। कहने लगा कि इससे ही फांसी लगा लूंगा।

मैं डरकर वहां से भाग गई। लेकिन घर पहुंचने पर मुझे अनहोनी की आशंका हुई। मैं उसको फोन करने लगी। करीब 80 कॉल किए लेकिन एक कॉल भी उसने नहीं उठाया। मैं रात भर सो न सकी। भोर करीब 4 बजे चुपके से घर से निकली। नहर किनारे पहुंची। देखा कि एक पेड़ पर अतुल दुपट्टे से लटक रहा था।

मुझे लगा अतुल जिंदा होगा। मैं पेड़ पर चढ़ गई। दुपट्टा खोला तो अतुल की डेडबॉडी नीचे गिर पड़ी। मैं काफी देर तक वहां रोती रही। इस घटना से मैं डर गई। लोकलाज के डर से वापस घर चली आई।’

अब पूरा मामला पढ़िए…

30 दिसंबर को सोरांव थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव स्थित नहर पटरी के पास अतुल कुमार (20) का शव मिला था। अतुल, मऊआइमा स्टेशन रोड का रहने वाला था। पड़ोस गांव पसियापुर की रहने वाली 18 साल की अंशु के साथ उसका दो साल से अफेयर था।

दरअसल, अंशु के मामा का घर अतुल के पड़ोस में ही है। उसके वहां आने-जाने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। घरवालों को दोनों के अफेयर की जानकारी थी लेकिन परिजन ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे से मिलते थे।

29 दिसंबर की देर रात को सियापुर नहर पटरी के पास अतुल अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। प्रेमिका के अनुसार, मुलाकात के दौरान वह घर से भागकर शादी करने की जिद कर रहा था। उसने मना किया तो जान देने की धमकी देने लगा।

शव के पास पड़ी थी किसी दूसरे की चप्पल प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मैंने अतुल को काफी समझाया। कहा- मेरे पिता की मौत हो चुकी है। भाई दिव्यांग है। दो बड़ी बहनें हैं। अगर भागकर शादी कर लूंगी तो दोनों बहनों की शादी नहीं होगी। इसलिए मैं भाग नहीं सकती।

अतुल के बड़े भाई विशाल ने बताया- मैं घर पहुंचा तो भाई गायब था। देर रात तक मैंने कॉल किया। बाद में एक शव मिलने की सूचना मिली। वहां जाकर देखा तो अज्ञात की चप्पल वहां पड़ी थी।

पुलिस को प्रेमिका की कहानी पर शक

थाना प्रभारी सोरावं केशव वर्मा ने बताया-

” शव पेड से नीचे कैसे उतरा इसे लेकर पुलिस का शक कायम है। लड़की का कहना है कि वह कोशिश कर पेड़ पर चढ़ी और दुपट्टा खोल दिया कि शायद जान बच जाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक्सपर्ट को दिखाई जा रही है। लड़की से कई बार पूछताछ हुई है। उसने अतुल से मुलाकात, फिर पेड़ पर चढ़कर शव उतारने की बात कबूल की है। वह कॉल करती रही कि उसे समझा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000