दिल्ली झगड़े के बाद मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक का सीलिंग फैन से लटका मिला शव By Khulasa India News Desk Last updated Jan 5, 2026 250 दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ससुराल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को सुबह करीब 9:05 बजे बीआईडब्ल्यू कैंप, गौतमपुरी में घरेलू झगड़े की सूचना मिली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 32 वर्षीय अजब सिंह का शव पहली मंजिल पर बने एक कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पुष्पा को घर वापस लाने के लिए दिल्ली आया था। परिवार के सदस्यों द्वारा मना किए जाने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा। खुदखुशी 250 Share