महिला पुलिसकर्मी से गैंगरेप:SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

राजस्थान के चूरू में एक महिला कांस्टेबल के सनसनीखेज खुलासे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस लेडी कांस्टेबल का आरोप है कि उसके साथ थानेदार और पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप किया। उसका पुलिसकर्मियों ने आठ साल तक देह शोषण किया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ सिद्धमुख थाने में केस दर्ज किया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

चूरू जिले के एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल ने तत्कालीन थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2017 से 2025 तक अलग-अलग मौकों पर उसे डरा-धमकाकर और नशीला पदार्थ पिलाकर थाने तथा होटल में उससे रेप किया गया। एसपी को दिए गए परिवाद के आधार पर सिद्धमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी कराया गया है। पीड़िता बीते काफी समय से सस्पेंड चल रही है।

पीड़िता ने दो सप्ताह पहले एसपी जय यादव के समक्ष पेश होकर परिवाद सौंपा था। उसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला कांस्टेबल ने परिवाद में बताया कि 2017 में सरदारशहर में उसकी मुलाकात विक्की नामक व्यक्ति से हुई थी। वह विद्युत विभाग की टीम के साथ वहां आया था। विक्की उर्फ जय बाबू तंत्र मंत्र जानता था।

कांस्टेबल ने होटल में किया रेप

पीड़िता का आरोप है कि उसने एक दिन उस पर जादू टोना कर दिया और फिर पानी पिलाया। उसके बाद से उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। वह बेहोशी की हालत में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए विक्की उर्फ जयबाबू ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद एक दिन तड़के 3.30 बजे ड्यूटी का हवाला देकर एक कांस्टेबल ने उसे थाने में बुलाया। वहां से आरोपी उसे होटल ले गए। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000