दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण को लेकर AAP का हंगामा, आतिशी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी हंगामा देखने को मिला। प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर चर्चा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आप विधायकों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आप विधायक संजीव झा ने कहा, ‘आज दिल्ली के कई मुद्दे हैं। चाहें वो गंदे पानी की समस्या हो, कानून-व्यवस्था की समस्या हो। यमुना की समस्या हो या प्रदूषण से मर रहे लोगों की समस्या हो, इस पर चर्चा करने से बचने के लिए भाजपा ने एक फर्जी वीडियो बनाया जिसमें गुरु साहिब का नाम घसीटा ताकि मुद्दों पर चर्चा न हो पाएं। हम उसे तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे हैं और जिन-जिन विधायकों ने झूठ फैलाया है उन पर 6 महीने का सस्पेंशन हो ये हमारी मांग है।’

उधर, भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि ये(विपक्ष) लोग (प्रदूषण पर) चर्चा करने से भागेंगे। सदन शुरू होते ही विपक्ष के सभी लोग भाग गए। विपक्ष की नेत्री आतिशी पहुंची नहीं, दिल्ली के प्रति उनकी गंभीरता आप देख सकते हैं। दिल्ली 11 साल राज करने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन पंजाब भाग गए और उनके (आप) विधायक विधानसभा छोड़कर भाग गए। 11 साल की उनकी नाकामियां इतनी ज्यादा है कि वे सुन नहीं पाएंगे। मुझे खेद है। मैं दिल्ली के लोगों से बताना चाहता हूं कि देखिए, जिन लोगों को आपने चुन कर भेजा था वे आज खुद चर्चा से भाग रहे हैं।’

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र पर कहा, “दो दिन पूर्व आम आदमी पार्टी ने जब सदन में गुरुओं पर चर्चा हो रही थी तो अभद्र टिप्पणियां और गैर वाजिब बाते उन्होंने सदन में की। हमने उन्हें पूरा अवसर दिया। वो पहले प्रदूषण पर चर्चा पर हमेशा बात करते थे लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो प्रदूषण पर 12 साल के नाकामयाबी का जवाब न देना पड़े इसलिए आम आदमी पार्टी सदन को परेशान करने का काम कर रही है और चर्चा से भाग रही है। आम आदमी पार्टी का नाकारापन, उनका 10 साल का जो कुशासन रहा इससे वो भाग नहीं सकते हैं, जनता को उनको इसका जवाब देना पड़ेगा। दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए वे ऐसा प्रयास करते हैं।’

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “विधानसभा का शीतकालीन सत्र जो 4 दिन के लिए रखा गया था, सारे देश ने देखा कि किस तरीके से विपक्ष ने सारे सदन को बाधित करके रखा। आम आदमी पार्टी को ये मालूम था कि सरकार द्वारा ही प्रदूषण पर चर्चा लाई जा रही है लेकिन उन्होंने फिर भी (उपराज्यपाल के) भाषण को बाधित किया। हमारी सरकार ने 10 महीनों में क्या-क्या काम किया और उनकी सरकार ने 11 वर्षों में क्या-क्या काम किया ये दिल्ली की जनता को पता होना चाहिए।

सरकार की मंशा ये थी कि हमने सदन की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ाया। 9 तारीख को फिर से सदन बुलाया गया ताकि जो सरकार द्वारा संशोधित अनुमान हैं उसे पास करवाया जा सके। जब तक संशोधित अनुमान पास नहीं होंगे तो दिल्ली में सभी विकास कार्य ठप्प पड़ जाएंगे। आम आदमी पार्टी चाहती भी यही है ताकि उन्हें राजनीतिक मुद्दों को बनाने का मौका मिले। विपक्ष की नेता आतिशी जो दिल्ली में मौजूद हैं लेकिन पिछले 3 दिन से सदन में नहीं आ रही हैं। हमारी मांग है कि उन्हें माफी नहीं बल्कि सजा मिलनी चाहिए। मैं विपक्ष को ये कहना चाहता हूं कि कृपा करके आज सदन को चलने दें ताकि हम सारे बिलों, प्रस्तावों, कमेटी की रिपोर्ट और प्रदूषण पर भी चर्चा कर सकें।’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000