प्रेमिका का बच्चा किडनैप कर भागा प्रेमी: साथ चलने से मना किया तो दिल्ली से उठाया, कानपुर में ट्रेन घेरकर आरपीएफ ने पकड़ा

यूपी के कानपुर में प्रेमिका के बच्चे को लेकर भाग रहा प्रेमी पकड़ा गया है। वह शादीशुदा प्रेमिका से मिलने शुक्रवार को बिहार से दिल्ली पहुंचा। प्रेमिका से साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे हेमंत कुमार नाराज हो गया। उसने महिला के एक साल के बेटे को खिलौना दिलाने के बहाने किडनैप कर लिया। उसे अगवा कर विक्रमशिला एक्सप्रेस से भाग निकला।

इधर, महिला को काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसने दिल्ली के कपसेरा वेस्ट थाने में हेमंत के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस पर चढ़ा है।

इसके बाद पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को अलर्ट भेजा। जैसे ही ट्रेन शुक्रवार रात स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने ट्रेन को घेर लिया। फिर तलाश के दौरान बच्चे को बरामद किया। आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने रो रहे बच्चे को सीने से लगाकर पुचकारा, उसे चुप कराया। फिर बच्चा सो गया। शनिवार सुबह बच्चे की मां और परिजन कानपुर पहुंचे, जहां आरपीएफ ने बच्चे को मां को सौंप दिया।

कानपुर सेंट्रल पर रुकी ट्रेन, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया- शुक्रवार रात करीब 8:10 बजे विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन को घेर लिया। हर कोच की तलाशी ली गई। पीछे के कोच में आरोपी बच्चे के साथ बैठा मिला। आरपीएफ को देखकर वह छिपने लगा, लेकिन फोटो के आधार पर टीम ने उसे पहचान लिया और गिरफ्त में ले लिया।

उन्होंने बताया- आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ के दौरान आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। जब उसे बताया गया कि उसके खिलाफ दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज है, तब उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह चाहता था कि बच्चे के अगवा होने के बाद महिला उसके पीछे-पीछे आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कॉन्स्टेबल ने बच्चे को दूध पिलाया और सीने से लगाकर सुलाया

बच्चा भीड़भाड़ और पूछताछ के दौरान अचानक रोने लगा। इस दौरान आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने उसे सीने से लगाकर घंटों बहलाया और उसके लिए दूध की बोतल मंगाकर दूध पिलाया। उसका डाइपर तक चेंज किया। इसके बाद बच्चा शांत हुआ और उसके बाद हीटर की गर्मी मिलने के बाद महिला कॉन्स्टेबल की गोद में सो गया, तब जाकर आरपीएफ ने राहत की सांस ली।

मां को सौंपा गया बच्चा, आरोपी जेल जाएगा बच्चे की बरामदगी की सूचना मिलते ही उसकी मां, परिजन और दिल्ली पुलिस कानपुर पहुंची। शनिवार सुबह आरपीएफ ने बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। उधर, आरोपी हेमंत को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000