गर्भवती पत्नी-ढाई साल के बेटे को मार डाला:बांके से दोनों को काट डाला; चीख सुन लोग पहुंचे तो दरवाजा बंद किया

कानपुर में पति ने गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे को बांके से काट डाला। रविवार रात 9 बजे पति शराब पीकर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने पत्नी के गले पर बांके से दो वार किए, फिर बेटे के सिर पर कई वार किए। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। तब लोगों ने सोचा कि रोज का झगड़ा है, थोड़ी देर में शांत हो जाएगा। इसके बाद लोग चले गए। लोगों के जाते ही आरोपी वहां से भाग गया। देर रात भाई घर पहुंचा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले, फिर पुलिस को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। वारदात घाटमपुर कोतवाली के गोपालपुर के मजरा सर्देपुर की है। आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

5 साल पहले हुई थी शादी

सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी (35) ट्रक में खलासी का काम करता था। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। सुरेंद्र की शादी 2021 में फतेहपुर के गौरा चुरियारा निवासी रूबी (32) से हुई थी। भाई पप्पू ने बताया- शराब की लत और रोज-रोज के झगड़े के चलते उसका परिवार बिखर गया। भाइयों में बंटवारा हो गया।

शव अगल-बगल पड़े थे, कमरे में खून बिखरा था

DCP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात करीब 9 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पत्नी रूबी ने विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्साए सुरेंद्र ने बांके से पत्नी के गले पर और ढाई साल के बेटे लवांश के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद मौके से भाग निकला। देर रात भाई पप्पू घर पहुंचा तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। फिर पप्पू ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मां-बेटे के शव अगल बगल पड़े थे। कमरे में खून बिखरा था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ

DCP ने बताया- पुलिस टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया गया है। आसपास के गांवों में लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली जा रही है। JCP लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया- आरोपी सुरेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ है। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000