“काले रंग की लड़की डॉक्टर कैसे बन सकती है”, लेक्चरर की इस टिप्पणी में छात्र की ले ली जान

बेंगलुरु के बाहरी इलाके चंदापुर स्थित एक दंत चिकित्सा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा यशस्विनी (23) की आत्महत्या के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यशस्विनी कॉलेज में कथित तौर पर लेक्चररों द्वारा किए जा रहे अपमान और मानसिक उत्पीड़न से बेहद आहत थी। इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक यशस्विनी को उसके त्वचा के रंग और पहनावे को लेकर कक्षा में बार-बार अपमानित किया जाता था। परिजनों और सहपाठियों का आरोप है कि कुछ लेक्चररों ने सार्वजनिक रूप से ताने मारते हुए यहां तक कह दिया था कि “काले रंग की लड़की डॉक्टर कैसे बन सकती है?” इन टिप्पणियों से यशस्विनी गहरे मानसिक दबाव में चली गई थी।

मामले के उजागर होते ही कॉलेज प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी (ओएमआर) विभाग के छह लेक्चररों को बर्खास्त कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लेक्चररों का आचरण नियमों के खिलाफ पाया गया है और संस्थान इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

परिजनों ने बताया कि एक दिन आंखों में दर्द के कारण यशस्विनी ने छुट्टी मांगी थी, जिसके बाद उसे सेमिनार प्रस्तुत करने और रेडियोलॉजी केस संभालने से रोक दिया गया। आरोप है कि इस दौरान भी उसके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। सहपाठियों का कहना है कि यशस्विनी पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित छात्रा थी, लेकिन लगातार हो रही बेइज्जती ने उसका आत्मविश्वास तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न के बिंदुओं पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, यह घटना शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000