हॉस्टल में दो महिला खिलाड़ियों के शव मिलने से सनसनी, सुसाइड की आशंका

केरल के कोल्लम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के हॉस्टल से दुखद खबर सामने आई है। यहां कमरे से कबड्डी और एथलेटिक्स की दो महिला खिलाड़ियों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। माना जा रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना ने न केवल खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि हॉस्टल की सुरक्षा और खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर दिए है। मृतक छात्राओं की पहचान कोझिकोड निवासी सांद्रा और तिरुवनंतपुरम निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है। सांद्रा 12वीं (प्लस टू) की छात्रा थी, जबकि वैष्णवी कक्षा 10 में पढ़ रही थी। घटना का खुलासा गुरुवार (15 जनवरी) की सुबह करीब 5 बजे हुआ।

रोजाना की तरह जब सुबह के ट्रेनिंग सेशन के लिए अन्य खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे, तो सांद्रा और वैष्णवी वहां नजर नहीं आईं। जब साथ रहने वाली अन्य छात्राओं ने उनके कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब खिड़की से झाँक कर देखा गया, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले।

एक ही कमरे में लटके मिले शव

पुलिस जांच में सामने आया है कि वैष्णवी दूसरे कमरे में रहती थी, लेकिन बुधवार की रात वह सांद्रा के कमरे में ही सोने चली गई थी। हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने तड़के (भोर में) दोनों को साथ देखा भी था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा खौफनाक कदम उठाने वाली है। अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां दोनों पंखे से लटकी मिली।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

सूचना मिलते ही कोल्लम ईस्ट पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, कमरे की तलाशी लेने पर अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बरकरार है।

पुलिस और अधिकारियों का अगला कदम

बहरहाल, हॉस्टल के अन्य खिलाड़ियों, कोच और ट्रेनर्स के बयान दर्ज किए जा रहे है। दोनों छात्राओं के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयान भी लिए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा। इस घटना के बाद से हॉस्टल के अन्य छात्रों में डर और गम का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000