भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर, 5 की मौत

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पलट गया, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र के निवासी थे। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वे नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद की ओर जा रहे थे। श्रद्धालु एक ही पिकअप वाहन में सवार थे। बुधवार देर रात जब उनका वाहन बैरसिया के पास भोपाल रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन पलटा हुआ पड़ा था और आसपास शव बिखरे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नर्मदा स्नान के लिए निकले परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। सड़क पर जमा भीड़ और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण भोपाल रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित किया और जाम को खुलवाया।

क्या बोले पुलिस अफसर?

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेन ने बताया कि बैरसिया क्षेत्र में पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए है। सभी मृतक और घायल सिरोंज क्षेत्र के निवासी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000