दिल दहलाने वाली घटना, मुजफ्फरपुर में मां और तीन मासूमों का अपहरण के बाद कत्ल

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र में मां और तीन मासूम बच्चों की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सोमवार को चंदवारा घाट पुल के नीचे बुढ़ी गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के बंधे हुए शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, एसडीपीओ टू विनिता सिन्हा और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई। मृतकों की पहचान कृशमोहन कुमार की पत्नी 22 वर्षीय ममता कुमारी, उनके बेटे आदित्य कुमार (6 वर्ष), अंकुश कुमार (4 वर्ष) और दो वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है। स्वजन ने शव की पहचान करते हुए अपहरण के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, 10 जनवरी को अहियापुर थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बखरी सिपाहपुर निवासी कृशमोहन कुमार ने पुलिस को बताया था कि वे पेशे से ऑटो चालक हैं और अमरेंद्र कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 10 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे वे ऑटो चलाने जीरो माइल गए थे। शाम करीब छह बजे जब वे लौटे तो उनकी मां ने बताया कि ममता कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ करीब 11 बजे मार्केटिंग के लिए जीरो माइल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 12 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन कॉल आया। कॉल करने वालों ने परिजनों से बात के दौरान स्वीकार किया कि महिला और बच्चों का अपहरण कर लिया गया है और पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों ने चारों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रिय होती, तो शायद इस जघन्य वारदात को रोका जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपहरण, हत्या और पुलिस को मिली धमकी के सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई मिथुन कुमार बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000