जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा: मांझे से गला कटने से नाबालिग की मौत, आईं 805 इमरजेंसी कॉल

गुजरात में पतंगबाजी ने दो दिन में छह लोगों की जान ले ली. आज उत्तरायण के दिन मांझे की चपेट में आने से सूरत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य जिलों में भी तीन लोगों ने जान गंवाई। पुलिस ने बताया कि दो दिन में कुल 805 इमरजेंसी कॉल दर्ज की गईं।

गुजरात में पतंग उत्सव की मस्ती के बीच दो दिन (14-15 जनवरी) को मांझे की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई शहरों में मांझे की वजह से लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं। अब तक 805 इमरजेंसी कॉल दर्ज की गई हैं।

हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल इमरजेंसी मामलों में कमी आई है। गुजरात में एक बार फिर पतंग का मांझा मौत का मांझा बनकर सामने आया। मकर संक्रांति के दिन सूरत में मांझे की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं भरूच के जंबूसर के पिलुदरा गांव में पतंग के मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। बाइक से जा रहे युवक की गर्दन मांझे से कट गई।घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मांझे से गला कटने से नाबालिग की मौत

दूसरी ओर, अरावली में पतंग की डोर से गला गला कटने से एक नाबालिग की मौत हो गई। बयाड के चोइला गांव में मोपेड चला रहे 17 साल के तीर्थ नाम के एक लड़के का मांझे से गला कट गया। लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक से जा रहे पिता-पुत्र घायल

वहीं पंचमहल में दवाड़ा के पास भी एक बाइक सवार पतंग के मांझे की वजह से घायल हो गया। घर से हलोल जा रहा एक युवक चेहरे पर मांझा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हलोल और बाद में वडोदरा रेफर कर दिया गया।दूसरी ओर, नवसारी में गणदेवी रोड पर भी एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया। पिता और बेटा बाइक से गुजर रहे थे, तभि मांझे की चपेट में आ गए, जिससे पिता के नाक और कान पर गहरा कट लग गया।

सूरत में मांझे ने ले ली 4 की जान

उत्तरायण (मकर संक्रांति) का त्योहार कई परिवारों में मातम लेकर आया है। सूरत में पतंग की डोर की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई। सूरत में एक परिवार के पति, पत्नी और बेटी की पुल से गिरने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की गर्दन में डोर फंसने से मौत हो गई।

पतंग की डोर फंसने से पुल के नीचे गिरी बाइक

सूरत में वेड रोड और अडाजन को जोड़ने वाले पुल पर एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। 35 साल के रेहान अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी आयशा के साथ सुभाष गार्डन से लौट रहे थे। पतंग की डोर फंसने से रेहान का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों सदस्य पुल से नीचे गिर गए। इस भयानक हादसे में रेहान और मासूम आयशा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनकी पत्नी रेहाना नीचे खड़े रिक्शे पर गिर गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूरत के वेसू इलाके में भी मांझे की वजह से एक भयानक हादसा हुआ। लाल घोड़ा इलाके में एक 23 साल का युवक अपनी मोपेड से गुजर रहा था, तभी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई। गंभीर चोटों और ज्यादा खून बहने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000