प्रतापगढ़ में मस्टम माता धाम के संचालकों का काला कारनामा, सोखाई की काली कमाई से करोड़ों रूपये का बनवाई, आलीशान कोठी
प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र कोहड़ौर के गाँव- भवानीपुर, पोस्ट- शिवपुर, परगना व तहसील- पट्टी, जिला- प्रतापगढ़ में बकायदा बोर्ड लगाकर सोखा होने का प्रचार व प्रसार किया गया है। इन सोखा और झाड़ फूंक, व तंत्र मंत्र करने वाले बहुरूपियों पर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस नहीं रखती नजर। इनके द्वारा खुलेआम आम जनता को ठगने का काम खुलेआम किया जाता है। फिर भी अंधविश्वास में जीने वाले लोग इनके दरबार के दरबारी हुआ करते हैं। ऐसे कार्य करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अपनी मौन स्वीकृति दिया रहता है। तभी तो इनके गोरखधंधे दिन रात फल फूल रहे हैं।

यही नहीं ठोगी सोखाओ द्वारा कहा जाता है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सोखाई करने का लाइसेंस ले रखा है। वास्तव में क्या झाड़-फूंक करने अथवा तंत्र-मंत्र करने सहित सोखाई का लाइसेंस जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जारी करता है ? क्योंकि बकायदा बोर्ड लगाकर प्रचार व प्रसार करते हुए सोखा श्यामू यादव, भोलानाथ यादव, रामू यादव, श्याम बहादुर यादव पुत्रगण शिवराम यादव सोखाई करते हैं। तंत्र-मंत्र करके लोगों को लूटते हैं और उस लूट के अर्जित धन से अपना दबदबा क्षेत्र में बना रखे हैं। परन्तु आयकर विभाग को कानोकान इस बात की भनक तक नहीं है।