नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, 20 करोड़ से ज्यादा के आभूषण

धौलपुर फ्रेश ब्रांड से घी बनाने वाले भोले बाबा डेयरी ग्रुप समेत खाद्य उत्पाद क्षेत्र से जुड़े देशभर के पांच कारोबारियों की फर्मों पर आयकर के छापे दूसरे दिन भी जारी रहे। दो दिन की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों को अकेले भोले बाबा मिल्क फूड्स धौलपुर ग्रुप के एक ठिकाने से अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण मिल चुके हैं। अन्य ठिकानों पर भी टीमें आभूषणों का मूल्यांकन करने में जुटी हैं।

साथ ही सभी जगह मिले बहीखातों का मिलान ई-वे बिल, टोल प्लाजा और आवासीय व कारोबारी परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये किया जा रहा है। वहीं, धौलपुर ग्रुप के अलावा टीमें मिलावटी घी बनाने के आरोपों में घिरी दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट्स और पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स फर्म और उनके उत्पादों को कई जिलों में खपाने वाले बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप और जोधपुर के मलानी ग्रुप के भी ठिकानों पर मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। सूत्रों का कहना है कि इन सभी जगहों से आयकर टीमों को करोड़ों रुपये की नकदी भी मिली है। हालांकि जांच में जुटी टीमों की रेड पूरी होने तक आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

बता दें, आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर अधिकारी हर्षवधन, रंजन सैनी, संजीव कुमार, सोहनलाल के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कर्मचारियों की टीमें आगरा, कानपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर व दिल्ली समेत देशभर के 35 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। सर्च के दौरान आगरा निवासी कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गोविंद व तरुण अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, जितेंद्र व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर स्थित आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान बेनामी संपत्तियों, विदेशी निवेश तक के साक्ष्य मिले हैं।

आठ जिलों में मिलावटी घी के मिले साक्ष्य

मिलावटी घी बनाने में फंसी कमला नगर निवासी गौरव बंसल की दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट्स, अमन व अभिषेक जैन की सिरसागंज स्थित पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स फर्म से आठ जिलों में सप्लाई से जुड़े दस्तावेज टीमों के हाथ लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि मौखिक रूप से आयकर अधिकारियों ने खाद्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दे दी है। हालांकि खाद्य विभाग आयकर की जांच पूरी होने और लिखित पत्राचार का इंतजार कर रहा है।

इन शहरों में एक साथ चल रही कार्रवाई

दुग्ध उत्पाद बनाने और बेचने वाली फर्मों के आगरा, अलीगढ़, कानपुर देहात, गौतमबुद्धनगर, भरतपुर, दौसा, दिल्ली, धौलपुर, बीकानेर, जोधपुर, मथुरा, फिरोजाबाद में 35 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000