अपराधदिल्ली दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा विमान By Pratibha Rajdar Last updated Jan 18, 2026 256 दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान को लखनऊ में उतारकर उसकी जांच की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही उसकी गहन तलाशी ली गई। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने विमान को अपने घेरे में लिया। आनन-फानन बम निरोधक दस्ते और सीआईएसफ टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। सभी यात्रियों की स्कैनिंग भी की गई है। किसी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। समाचार 256 Share