पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महोबा में पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मृतक के भाई समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन हमलावरों ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े भाई, चाचा और चचेरे भाई समेत छह लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

लेवा गांव निवासी रामकृपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार की शाम तेरहवीं कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब दस बजे ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी कुछ लोग घर के पास स्थित शिव मंदिर तिराहे पर शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। यह देख रामकृपाल का बेटा विकास (18) व परिवार के अन्य सदस्य ने मौके पर पहुंच विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी साहब सिंह ने विकास पर चाकू से हमला किया। एक के बाद एक कई प्रहार करने से विकास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने विकास के भाई आकाश, चाचा सुर्जन, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप और जीतू को भी मारा-पीटा। चाकू से हमला करने से सभी लोग लहूलुहान हो गए। तब आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना से तेरहवीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। विकास के चाचा सुंदरलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लेवा गांव निवासी अजय सिंह, चरखारी के कनेरा गांव निवासी साहब सिंह और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवक की हत्या से पूरे गांव में मातम

बीमारी से पिता की मौत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के दिन बेटे की हत्या से पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। परिजन व रिश्तेदार अभी रामकृपाल की मौत का गम भूल भी नहीं सके थे कि तेरहवीं भोज के दौरान मामूली विवाद में बेटे की हत्या की घटना से सभी को झकझोर दिया। घटना से बाद से तेरहवीं में भोजन कर रहे लोग उठकर घटनास्थल के लिए दौड़े। चारोंं ओर चीख-पुकार मची रही। इससे तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन करने आए लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। तनाव को देखते हुए गांव मेंं पुलिस बल तैनात रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000