शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजने वाले की तलाश में पुलिस, अभिभावकों ने उठाये सवाल – बच्चो की सुरक्षा के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नोएडा के शिव नादर स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है। सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच टीमें पहुंचीं और स्कूल में सर्च अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई। ईमेल की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

एहतियात के तौर पर परिजनों को सूचना देकर सभी बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया।इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने स्कूल में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की धमकी भरी सूचनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन न तो आज तक कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने ईमेल भेजने वाले किसी अराजक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। लगातार धमकी भरे ईमेल से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

नोएडा के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्कूल को मिले ईमेल के आधार पर तुरंत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की गई है। हालांकि अभी तक स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हमारी इंटेलिजेंस टीम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि आखिर यह मेल किसके द्वारा भेजा गया है और इसके पीछे किसी अराजक तत्व की साजिश है या नहीं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्कूल प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान

इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि शिव नादर स्कूल को यह दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिला है, लेकिन अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से न तो स्कूल की ईमेल आईडी बदली गई है और न ही इस मामले में कोई गहन आंतरिक जांच की गई है। छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन भी लापरवाह रवैया अपना रहा है। यदि एक ही ईमेल आईडी पर बार-बार धमकी भरे ईमेल आ रहे हैं, तो स्कूल को अपनी ईमेल आईडी बदलनी चाहिए और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीर जांच करनी चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000