सोशल मीडिया पर इश्क में पड़ी 993 लड़कियों ने छोड़ा घर, शहरों से ज्यादा गांवों से भागीं

अलीगढ़। अब उस दौर का खत्मा हो गया है,जब चिट्ठियां ही संचार का जरिया होती थीं। आज के आधुनिक समय में इंटरनेट और फोन इतना हावी हो गया है कि चंद घंटों में गहरी मित्रता हो जाती है। इश्क परवान चढ़ता है और बालिकाएं अपनों से ज्यादा दूसरे पर भरोसा करने लगती हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में साल- 2025 में 993 लड़कियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और इश्क में घर छोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें बरामद तो कर लिया, लेकिन लंबी काउंसिलिंग के बाद उन्हें परिवार की अहमियत समझ आई। कई बालिग युवतियों ने युवक के साथ जाना ही उचित समझा।

अलीगढ़ जिले में महिला थाने समेत 31 थाने हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनवरी- 2025 से दिसंबर- 2025 तक 993 बालिकाओं और युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण के मामले सामने आए। औसतन हर थाने में रोजाना तीन रिपोर्ट दर्ज की गई। यानी जिले में हर रोज 80 से अधिक रिपोर्ट दर्ज हुई।शहर के मुकाबले देहात क्षेत्र में इनकी संख्या दोगुनी है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं, ताकि युवाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और इसके पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक खतरों के प्रति आगाह किया जा सके। परिजनों को भी सलाह दी जा रही है कि वे अपने बच्चों के व्यवहार और उनके मोबाइल इस्तेमाल पर पैनी नजर रखें।

आगरा जोन से चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस की ओर से अन्य संबंधित विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, महिला व बाल विकास विभाग, मनोवैज्ञानिक और काउंसलर्स के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इसमें अपराध पीड़िताओं की काउंसलिंग कराना, झूठे प्रकरणों में महिलाओं को मोहरा बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता, साइबर हैरेसमेंट और साइबर हिंसा से सुरक्षा और एलोपमेंट मामलों की रोकथाम के लिए अभिभावकों, किशोर और किशोरियों के मध्य संवाद स्थापित करना है। वहीं ऑपरेशन जागृति फेज-5 जारी है। इसके तहत अब नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए उन कानूनी धाराओं की जानकारी भी दी जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 अपहरण से संबंधित है। यदि कोई व्यक्ति अठारह वर्ष से कम आयु के बच्चे का अपहरण करता है, तो उसे कठोर कारावास की सजा दी जा सकती है, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम नहीं होगी। अपहरण के लिए बल, धोखाधड़ी या छल का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का अपहरण करके या उसे धोखे से कहीं ले जाने पर धारा 87 के तहत कार्रवाई होती है।

इसमें भी 10 साल की सजा का प्रविधान है। पुलिस ने किशोरियों को बरामद कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन बालिग युवतियों के मामले में पुलिस और उनके परिजन बेबस हो गए। कई मामलों में देखने में आया कि थानों में माता-पिता ने बेटी के सामने हाथ-पैर तक जोड़े, लेकिन बेटियां उनके साथ रहने को तैयार न हुईं। इसके बाद उन्हें युवक के साथ ही भेजा गया।

ऑपरेशन जागृति फेज-5 अभियान में आगरा जोन में अब तक 3112 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग साढ़े पांच लाख व्यक्तियों के साथ संवाद किया गया है। ऑपरेशन जागृति फेज-प्रथम में साल दर साल के आधार पर एलोपमेंट के मामलों में 23 प्रतिशत की कमी और कुल महिला संबंधी अपराध में 18 प्रतिशत की कमी आई थी।

अभियान के फेज चार में एलोपमेंट केसेज में 15 प्रतिशत की कमी और कुल महिला संबंधी अपराध में 6.4 प्रतिशत की कमी आई थी। वहां स्कूलों में अधिक अनुशासन न होने की वजह से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। बरामदगी की बात करें तो 993 में से 918 अपह्रताओं को बरामद किया जा चुका है। इनमें काउंसिलिंग के दौरान सामने आया है कि किसी ने स्कूल में दोस्ती और प्यार में घर छोड़ दिया तो कोई फोन पर नौकरी या किसी अन्य लालच के बहकावे में आ गई। 75 लड़कियों को बरामद करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस अधिकारियों ने अन्य लड़कियों को भी जल्द बरामद करने की बात कही है।

मनोचिकित्सक डॉ. अंतरा माथुर ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चों पर ध्यान न दिया जाए तो वे भटक जाते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे क्या कर रहे हैं, ये माता पिता को पता होना चाहिए। बच्चों की भावनाओं को समझाना जरूरी है। अच्छे-बुरे की पहचान करना, दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। बच्चों को घर से भागने से रोकने के लिए एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहायक घरेलू वातावरण बनाना आवश्यक है, जिसमें खुलकर बातचीत करना, ध्यान से सुनना और भावनात्मक या पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना शामिल हो। प्रमुख रणनीतियों में उनकी भावनाओं को समझना, स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करना और परामर्श या चिकित्सा जैसी पेशेवर सहायता लेना शामिल है।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि जिले में पिछले एक साल में 993 बालिकाओं व युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें 95 प्रतिशत बरामदगी हुई हैं। कुछ मामले हाल ही के हैं, जिनमें बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया पर किसी युवक से संपर्क होना ही सामने आया है। इसके लिए ऑपरेशन जागृति के तहत मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स के समन्वय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़िताओं की काउंसिलिंग करके एलोपमेंट के मामलों में कमी लाना है। इसके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000