उत्तरप्रदेशलखनऊ संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 42 फीसदी पुलिसकर्मियों का रुकेगा वेतन,31 जनवरी तक देनी होगी डिटेल,जारी हुआ निर्देश जारी By Pratibha Rajdar Last updated Jan 24, 2026 272 लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिर्फ 58 फीसदी पुलिसकर्मियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण अपलोड किया है। 42 फीसदी पुलिसकर्मियों का विवरण न दिए जाने की स्थिति में उनका जनवरी महीने का वेतन रोका जा सकता है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवा शाखा ने निर्देश जारी करते हुए शेष पुलिसकर्मियों से 31 जनवरी तक संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है। स्पष्ट किया गया है कि जो पुलिसकर्मी निर्धारित समय-सीमा तक विवरण देंगे, उन्हीं का जनवरी माह का वेतन जारी किया जाएगा। तकनीकी सेवा मुख्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, पुलिस कमिश्नरों,एडीजी जोन,आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को भेजे गए पत्र में इस बाबत 6 जनवरी को जारी कार्मिक विभाग के शासनादेश का हवाला दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थों को समय पर संपत्ति विवरण अपलोड कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए। समाचार 272 Share