अपराधराजस्थान चर्चित हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो कातिलों ने आपस में कर ली शादी By Pratibha Rajdar On Jan 25, 2026 490 दुल्हन है प्रिया सेठ। डेटिंग एप पर दुष्यंत शर्मा से दोस्ती हुई। 2 मई 2018 को उसे फ्लैट पर मिलने बुलाया। यहां प्रिया ने उसे बंधक बना लिया। फैमिली से 10 लाख की फिरौती मांगी और फिर दुष्यंत की हत्या कर दी। दूल्हा है हनुमान प्रसाद। इसने 2 अक्टूबर 2017 को अलवर में ताइक्वांडो प्लेयर संतोष के पति सहित 5 लोगों की चाकू से काटकर हत्या कर दी। संतोष और हनुमान प्रसाद का अफेयर चल रहा था। दोनों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए दोनों में मुहब्बत शुरू हुई। अपने पूर्व प्रेमियों को छोड़कर आपस में शादी करने का फैसला लिया। कोर्ट से पैरोल लेकर दोनों ने 23 जनवरी 2026 को अलवर के होटल में शादी कर ली है। 490 Share