रात में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों की दम घुटने से मौत, सुबह कमरे में पड़ी मिली लाश

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह जब काफी देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले, तब पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। मृतकों की पहचान साहिल (19 वर्ष) और फुरकान (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे और रोज़गार की तलाश में हाल ही में ग्रेटर नोएडा आए थे। वे पेशे से बढ़ई (कारपेंटर) थे और जलपुरा गांव में किराए के एक छोटे कमरे में रहकर काम करते थे। परिवार के अनुसार, शुक्रवार को बारिश के कारण वे काम पर नहीं गए थे। उस दिन ठंड अधिक थी, इसलिए रात में खाना खाने के बाद उन्होंने कमरे के अंदर अंगीठी जला ली और सो गए।

दम घुटने से दो भाइयों की मौत

संभावना जताई जा रही है कि बंद कमरे में अंगीठी जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे उनका दम घुट गया। यह गैस बिना गंध की होती है और धीरे-धीरे व्यक्ति को बेहोश कर देती है, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं। सुबह जब काम पर जाने का समय हुआ और दोनों नहीं उठे, तो पास में रहने वाले उनके साथी अकरम ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

गांव में पसरा मातम

दोनों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन गहरे सदमे में आ गए। शनिवार सुबह परिवार के लोग ग्रेटर नोएडा पहुंचे और दोनों के शव अपने पैतृक गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो भाइयों के जनाजे उठने से गांव में मातम छा गया और माहौल गमगीन हो गया।

ईकोटेक थर्ड थाना प्रभारी के अनुसार, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि उन्हें बाद में घटना की जानकारी मिली। एहतियात के तौर पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। यदि भविष्य में कोई सूचना या शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000