तमंचे के बल पर 4.80 लाख की लूट, पांच कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा

यूपी के बाराबंकी में मछली पालन केंद्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पांच से छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर रखवाली कर रहे पांच कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। फिर, अलमारी में रखे करीब 4.8 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव की है। पीड़ित मोहित, कुंदन, रोशन, लल्लन और दरोगा के मुताबिक, रात में वह मछली पालन केंद्र पर ही रुककर रखवाली कर रहे थे। रात करीब 2 बजे ठंड से बचाव के लिए आग जलाकर बैठे थे, तभी अचानक बदमाश वहां आ धमके। सभी पर तमंचा तानते हुए बदमाशों ने किसी को भी हिलने-डुलने नहीं दिया। इसके बाद उनके हाथ पीछे बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, ताकि वे शोर न मचा सकें।

पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने सभी पर लात-घूंसे बरसाए। इसी दौरान एक बदमाश ने लोहे की रॉड से लल्लन के पैर पर जोरदार वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मारपीट के बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़ दी। उसमें रखी नकदी समेट ली। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लेकिन, जाते समय बदमाश कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसओजी टीम भी पहुंच गई और जांच शुरू की। घटनास्थल पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। कई बक्सों के ताले टूटे मिले। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। एसओजी टीम प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000