देसी कट्टा लेकर बना रहा था रील, अचानक दबा ट्रिगर, पत्नी के चेहरे पर जा लगी गोली

झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के जुनून ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित खिजरसोता में एक शख्स ने रील बनाने के दौरान अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार के वैशाली का रहने वाला आरोपी मो. ईसराफिल अंसारी उर्फ राजा यहां किराये के मकान में रहता था। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 जनवरी की शाम ईसराफिल अपनी पत्नी गजाला प्रवीण के साथ मोबाइल पर रील बना रहा था। टशन दिखाने के चक्कर में उसने हाथ में अवैध पिस्टल (देसी कट्टा) ले रखी थी। रील बनाने के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे गजाला के चेहरे पर जा लगी।

फिल्मी अंदाज में पुलिस का पीछा

घटना के बाद आरोपी अपनी घायल पत्नी को एम्बुलेंस से ले जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर करमाटांड़ के पास एम्बुलेंस को रोका । महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि रील बनाने के दौरान हथियार से अचानक गोली चल गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000