‘हां, मैंने गाली दी, गालीबाज दारोगा ने महिला डॉक्टर को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल

दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप है कि बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने नो-एंट्री में घुसी महिला डॉक्टर से न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि खुलेआम मां-बहन की गाली-गलौज की और धमकी भी दी। वीडियो के वायरल होने के बाद महिला डॉक्टर का बयान भी सामने आया है। इस बीच, गाली देने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर ने कार को उनकी तरफ दौड़ाया था, जिसके बाद वो बाल बाल बचे।

हुआ क्या था?

महिला डॉक्टर का ड्राइवर नो-एंट्री में गाड़ी लेकर चला गया था। इसके बाद थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने गंदे तरीके से बात शुरू की। महिला डॉक्टर बार-बार कहती रहीं कि गलती हो गई है, फाइन दे देंगे, लेकिन वर्दी में मौजूद पुलिस अधिकारी लगातार मां-बहन की गालियां देते रहे।

महिला डॉक्टर ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं और डीजीपी से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशासन ने की महिला से बात

घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टर के साथ बैठकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. हालांकि, मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में व्यस्त होने के कारण एसएसपी ने खबर लिखे जाने तक थानाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला डॉक्टर तेजस्विनी पांडे का कहना है कि मामूली ट्रैफिक उल्लंघन पर दारोगा ने कानून के दायरे में कार्रवाई करने के बजाय वर्दी का रौब दिखाया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और डराने की कोशिश की। सड़क पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम के गवाह बने।

क्या बोले आरोपी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार?

इधर, बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार का कहना है कि संबंधित वाहन को पहले वन-वे के दौरान रोकने का प्रयास किया गया था। वाहन रोकने के दौरान चालक ने जानबूझकर गाड़ी थानाध्यक्ष और उनके साथ मौजूद एक सिपाही की ओर दौड़ा दी। संयोगवश दोनों उसकी चपेट में आने से बच गए और उनकी जान बच गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गया। बाद में जब वाहन को रोका गया और गेट खोलने के लिए कहा गया, तो चालक ने गाड़ी खोलने से इनकार कर दिया इसी बात पर उन्हें गुस्सा आया और उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए।

उन्होंने गाली देने की बात को स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि चालक ने जान से मारने की नीयत से वाहन चलाते हुए भागने का प्रयास किया।

वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि वीडियो अभी उनके पास नहीं पहुंचा है। वीडियो देखने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000