उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की:शव रखकर जाम लगाने की कोशिश By Pratibha Rajdar On Feb 2, 2026 309 प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमऊ गांव में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर युवक को जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधानपति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को लेकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजन न्याय की मांग पर अड़े हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। समाचार 309 Share