रील बनाने से रोकने पर रस्सी से घोंटा गला: पति की लाश के पास श्रृंगार किया, फिर बीयर पीकर नाची पत्नी

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर हुए विवाद में पति की हत्या और उसके बाद आरोपी पत्नी के व्यवहार ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने पति की लाश के पास श्रृंगार किया, फिर बीयर पीकर डांस किया। पत्नी के बीयर पीने और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। दरअसल, यह मामला थांदला थाना क्षेत्र  के नारेला गांव का है। यहां के रहने वाले कैलाश (25) की शादी जून 2025 महीने में हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि नए रिश्ते से घर में खुशियां आएंगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह रिश्ता इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा।

घर में चाचा के बेटे की शादी थी

घटना बीती 28 जनवरी की सुबह की है। उसी दिन परिवार में चाचा थावर सिंह माल के बेटे बंटी की शादी थी और घर में बारात की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच कैलाश की बड़ी बहन लीला उसे जगाने उसके कमरे में पहुंची। बार-बार आवाज देने और कंबल हटाने के बावजूद जब कैलाश नहीं उठा तो उन्होंने उसका पैर छुआ, जो ठंडा और सख्त था। घबराकर उन्होंने परिजनों को बुलाया, जिसके बाद यह पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है।

रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या की

जांच में सामने आया कि कैलाश की पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने उस रस्सी को शादी में आई नई अलमारी में छिपा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया। झाबुआ पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि आरोपी पत्नी नाबालिग है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पति की लाश के पास ही किया श्रृंगार

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी महिला का हत्या के बाद का व्यवहार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पति की लाश घर में पड़ी होने के बावजूद महिला ने वहीं खड़े होकर श्रृंगार किया। उसने साड़ी पहनने में अपनी भतीजी की मदद भी ली। जब भतीजी ने कैलाश को जगाने की बात कही तो महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि कैलाश ने खुद ही जगाने से मना किया है और वह बारात में शामिल नहीं होगा। इसके बाद आरोपी पत्नी घर के बाहर बने मंडप में पहुंची, जहां शादी की तैयारियां चल रही थी।

बीयर पीकर नाचती दिखी पत्नी

आरोप है कि इसी दौरान उसने बीयर पी और अन्य लोगों के साथ नाचती भी नजर आई। अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह मामला न केवल एक पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि सोशल मीडिया की लत और रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000