प्रतापगढ़ में नाबालिग युवक को चढ़ा प्यार का बुखार: गर्लफ्रेंड से शादी के हाईटेंशन तार से 40 मिनट लटका: थानेदार से बोला- फेरे करवाओ, तभी उतरूंगा

आसपुर देवसरा इलाके के भाऊपुर में किशोर प्रेम-प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज लाइन पर लटक गया। सैफाबाद चौकी के गांव में हुई घटना से हड़कंप मच गया।परिजनों व ग्रामीणों के शोर-शराबे पर विद्युत कर्मचारियों ने किशोर को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। इसे संयोग ही कहेंगे कि किशोर जिस वक्त हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा उस समय रोस्टिंग के कारण विद्युत आपूर्ति बंद थी।

भावपुर का किशोर पट्टी इलाके की किसी किशोरी से प्रेम करता है और उससे बातचीत भी करता है। बीच में वह उससे मिलने आया तो उसकी पिटाई हो गई। जिसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोर पर प्रतिबंध लगाया और उसका मोबाइल छीन लिया, नाराज होकर किशोर गांव में गुजरी हाई वोल्टेज लाइन पर जाकर लटक गया। यह देखते ही हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों के शोर-शराबे पर परिजन भी पहुंचे और विद्युत विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किशोर को नीचे उतरा।

इधर, सूचना पर सैफाबाद चौकी इंचार्ज के साथ आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे मामला किशोर से जुड़ा होने के कारण पुलिस वालों ने घर वालों के साथ मिलकर उसकी काउंसलिंग की। किसी तरह समझा बुझा कर राजी किया कि वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। प्रकरण को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000