इकलौते बेटे के जनाजे से लिपटकर रोई मांः पत्नी बोली- देखो, कितने स्मार्ट लग रहे; चाइनीज मांझे से गई थी जान

लखनऊ में चाइनीज मांझे की वजह से जान गंवाने वाले शोएब का जनाजा गुरुवार को उठा। घर के इकलौते बेटे की लाश देखने के बाद बूढ़ी मां बदहवास हैं। पत्नी का रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। सुध-बुध खो बैठी पत्नी होश में आने पर बस इतना ही कह पा रही थी कि देखो, सोते हुए कितने स्मार्ट लग रहे हैं। कोई इन्हें उठाओ। पत्नी की बात चीख सुनकर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी।

दुबग्गा के शीते विहार कॉलोनी में शोएब का घर है। 4 फरवरी को चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा। घर पर रिश्तेदार-पड़ोसियों की भीड़ लगी थी। शोएब की 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 6 साल की है। पापा का शव देखकर वह भी रोए जा रही थी। जबकि 2 वर्षीय छोटी बेटी घर में अचानक से लोगों की भीड़ और सफेद कपड़े में लपेटकर रखे पापा को निहार रही थी। पड़ोसी बताते हैं कि शोएब ने 5 महीने पहले एक घर खरीदा था। उसका रेनोवेशन कराकर परिवार के साथ रह रहे थे। वह अपनी बेटियों को खूब पढ़ाना चाहते थे। चाहते थे कि दोनों बेटियां अफसर और डॉक्टर बनें

पत्नी बार-बार कहती रही… सो रहे हैं, कोई जगाओ इन्हें

दो मंजिले घर के ग्राउंड फ्लोर पर बाहर के कमरे में शोएब का शव रखा गया। शव के पास खड़ी पत्नी और मां रो-रोकर बदहवास थीं। पति के शव को देखकर पत्नी महिलाओं से रोते हुए कह रही थी-सो रहे हैं, कोई इनको उठाओ।

पत्नी की बात सुनकर ढांढ़स बंधा रही महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। वह कहे जा रही थी… देखो सोते हुए कितने स्मार्ट लग रहे। मां को कई लोग संभालने में लगे थे।

8 साल पहले हुई थी पिता की मौत

बहनोई अफसर खां के अनुसार, शोएब के पिता की 8 साल पहले मौत हो गई थी। घर में 75 साल की बुजुर्ग मां हैं। पत्नी और दो बच्चे हैं। एक बेटी 2 साल की है। वह अब भी गोद में खेलती है। सबकी जिम्मेदारी शोएब पर ही थी।

इसको लेकर वह योजनाएं बनाता था। वह अक्सर बोलता था कि दोनों बेटियों को खूब पढ़ाऊंगा… अच्छा अफसर, डॉक्टर बनाऊंगा। उनके भविष्य को सिक्योर करने के लिए वह घर बनवा रहा था। इसे किराये पर उठाने का प्लान था।

कोई और बहन विधवा न हो, बैन लगे चाइनीज मांझे पर

शोएब के बड़े साढू रेहान ने बताया कि शोएब छोटे भाई जैसा था। आज मेरी छोटी बहन जैसी साली चाइनीज मांझे की वजह से विधवा हो गई है। शोएब बाइक से जा रहे थे। हैदरगंज ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझा फंसा हुआ था। मांझा दिखा नहीं और सीधे शोएब की गर्दन से लग गया। उनकी गर्दन से खून निकलने लगा।

वह वहीं गिरकर तड़पने लगे। न जाने और कितनी बहनें इसकी वजह से विधवा हो जाएंगी। इस पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। घर का इकलौता लड़का था। पूरे इलाके में सबका प्यारा था। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसको बेचने वालों को तत्काल सजा होनी चाहिए।

घर पर लगी एमआर साथियों की भीड़

शोएब की मौत खबर सुनते ही उसके साथ काम करने वाले स्टाफ बड़ी संख्या में घर पहुंचे थे। दिल्ली से आए रहमान ने बताया कि वह शोएब के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। शोएब बेहद मददगार इंसान था। सबकी मदद करता था। वहीं, दोस्त अभिषेक भूपेंद्र सलमान ने बताया कि हम लोग 2 साल से साथ में काम कर रहे हैं। इतना नेकदिल इंसान नहीं देखा था।

5 महीने पहले घर लिया, किराये पर उठाने की योजना थी

मोहम्मद शोएब ने हाल ही में अपने सपनों का घर खरीदा था। परिवार के मुताबिक, उन्होंने महज 5 महीने पहले मकान खरीदा था, जिसका रेनोवेशन करवाकर किराये पर उठाने की योजना थी, ताकि नियमित आमदनी हो सके और दो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

बहनोई अफसर खां ने बताया कि दोपहर में 3:30 बजे फोन आया बताया कि शोएब का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां पर उनका ईसीजी चल रहा था। लोगों ने बताया कि हैदरगंज पुल के पास शोएब के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया।

यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी

चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतों पर सीएम योगी अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- अब चाइनीज मांझे से मौत होने को हत्या माना जाएगा। पुलिस प्रमुखों को जिलेवार छापेमारी करने के निर्देश दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000