जिसे राखी बांधी, अब वही भाई शादी करना चाहता’: छात्रा बोली- डार्लिंग कहकर बुलाता, डर के कारण स्कूल-नौकरी छोड़ी

‘मेरा सौतेला भाई राह चलते मुझे ‘डार्लिंग’ कहकर बुलाता है। अश्लील टिप्पणियां करता है। अपने दोस्तों से कहता है कि मुझसे ही शादी करेगा। कुछ महीनों से वह आते-जाते मेरा पीछा कर रहा है। मैंने जिसे राखी बांधी, अब वही भाई शादी करना चाहता है।’

यह कहना है झांसी की रहने वाली एक युवती का, जो सौतेले भाई के अश्लील कमेंट से परेशान है। छात्रा का कहना है कि वह एक दुकान में काम करती है। जब उसकी बात नहीं मानी तो वह ग्राहक बनकर दुकान पर आया और उसके साथ मारपीट की। इसका सीसीटीवी है। हमने थाने में शिकायत कर दी, लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ।

दो दिन पहले वह ममेरे भाई के साथ जा रही थी। तब सौतेले भाई ने ममेरे भाई को पीटा। इसका भी वीडियो है। अभी भी सौतेला भाई खुलेआम घूम रहा है। डर के कारण उसने स्कूल जाना और जॉब छोड़ दी। कार्रवाई के लिए ही परिवार ने दोनों वीडियो वायरल कर दिए।

पिता ने दो शादियां की थीं

पीड़ित की मां ने बताया, ’20 साल पहले मेरी शादी हुई थी। पहली शादी से मेरी तीन बेटियां हैं। इसी वजह से पति और उसके परिवार ने मुझे और तीनों बेटियों को छोड़ दिया। 9 साल पहले मेरी मुलाकात नीरज (बदला हुआ नाम) से हुई।

नीरज की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वह अपने एक बेटे के साथ रहता था। धीरे-धीरे हमारी नजदीकियां बढ़ीं। हम बच्चों के साथ प्रेमनगर के पुलिया नंबर-9 इलाके में रहने लगे।

तीन साल पहले मैंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन एक साल पहले मेरे पति की मौत हो गई। इसके बाद से मैं अकेले ही अपने सभी बच्चों की परवरिश कर रही हूं।

पिता की मौत के बाद दुस्साहस बढ़ा

महिला की तीन बेटियां 19, 17 और 15 साल की हैं। इसके अलावा उनके तीन साल के जुड़वा बेटे और एक सौतेला बेटा भी है। 17 साल की बेटी ने आपबीती बताते हुए कहा-मैं नौवीं कक्षा में पढ़ती हूं। घर के पास एक जनरल स्टोर पर काम करती हूं। पिता की मौत के बाद से मेरा सौतेला भाई मुझ पर बुरी नजर रखने लगा।

वह कहता है कि पापा की मौत तुम लोगों की वजह से हुई है, अब किसी को नहीं छोड़ेंगे, सबको जान से मार डालेंगे। वह घरवालों को भी धमकियां देता है। जब मैं स्कूल या दुकान जाती हूं, तो रास्ते में अश्लील कमेंट करता है। कहता है, ‘सुनो मैडम, डार्लिंग, आपसे ही बोल रहे हैं।’ अपने दोस्तों से भी कहता है कि अब इसी से शादी करूंगा। उसके दोस्त घर आकर यह बातें बताते हैं, जिससे मैं और ज्यादा डर गई हूं।

दुकान में घुसकर मुझे मारा

पीड़ित ने बताया- दो महीने पहले मैं दुकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान मेरा सौतेला भाई सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया। पहले वह कर्मचारी से अलग-अलग सामान मंगाकर देखने लगा, फिर अचानक काउंटर के अंदर घुसकर मुझ पर हमला कर दिया।

उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ और घूंसे मारे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मैंने प्रेमनगर थाने में शिकायत दी। फुटेज भी सौंपे, लेकिन अगले ही दिन उसे थाने से छोड़ दिया गया। 3 फरवरी को मैं अपने ममेरे भाई के साथ जा रही थी।

रास्ते में सौतेले भाई ने ममेरे भाई के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी मौजूद है। अब वह खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। डर के कारण मैंने स्कूल जाना और नौकरी दोनों छोड़ दी हैं। मुझे और मेरे परिवार को उससे गंभीर खतरा है।

कार्रवाई नहीं होने पर वीडियो वायरल किया

पीड़ित की बड़ी बहन ने कहा- मेरा सौतेला भाई मेरी छोटी बहन पर बुरी नजर रखता है। वह अपने दोस्तों से कहता है कि अब इसी से शादी करेगा। हमारे बारे में भी वह गंदी और आपत्तिजनक बातें करता है। धमकी देता है कि किसी को नहीं छोड़ेगा। वह कहता है कि इन लोगों ने उसका घर बर्बाद किया, फिर इनकी लड़कियों को क्यों छोड़ दूं।

यह तक कहता है कि तुम लोगों ने मेरे पिता को खा लिया। जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूरन हमने बहन के साथ मारपीट और ममेरे भाई से मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए, ताकि उस पर कड़ी कार्रवाई हो सके। अब हमारी मांग है कि सौतेला भाई मेरी बहन को परेशान न करे, ताकि वह दोबारा अपनी पढ़ाई शुरू कर सके। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया-

” लड़की से मारपीट के मामले में आरोपी सौतेले भाई का चालान किया जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद है। राह चलते अश्लील टिप्पणियां करने की कोई जानकारी लड़की की ओर से नहीं दी गई है। न ही इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराई है। अगर इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000