युवा कल्याण अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर : पत्नी बोली- शादी में आरएस93 लाख, थार दी; अब आरएस 50 लाख और फॉर्च्यूनर भी मांग रहे

लखनऊ में जिला कल्याण अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न की फिर दर्ज की गई है। अधिकारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति को शादी में आरएस93 लाख और थार गाड़ी दी गई थी, लेकिन वे और दहेज मांग रहे थे।

पीड़िता निकिता तिवारी के अनुसार, 14 फरवरी 2025 को बीआर पैलेस, आईआईएम रोड लखनऊ में हिंदू रीति-रिवाज से शिवाकांत द्विवेदी के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद वह जानकीपुरम विस्तार स्थित ससुराल पहुंचीं, जहां पति शिवाकांत द्विवेदी और सास-ससुर ने कम दहेज का ताना देना शुरू कर दिया।

निकिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले 25 लाख रुपए नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की। कुछ समय बाद यह मांग बढ़ाकर 50 लाख रुपए नकद और नई फॉर्च्यूनर कर दी गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और बार-बार अपमानित किया गया।

पति के दूसरे लड़कियों से संबंध का आरोप

निकिता ने तहरीर में बताया कि पति शिवाकांत द्विवेदी का मृदाली पांडे नाम की महिला से अवैध संबंध है। आरोप है कि दोनों साथ-साथ कई जगह घूमे और होटलों में भी रुके। जब इस बारे में सवाल किया गया तो पति और ससुराल पक्ष ने हिंसक व्यवहार किया और धमकियां दीं।

तहरीर के मुताबिक, एक विवाद के दौरान पति ने निकिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सास और ननद द्वारा मारपीट करने और ससुर द्वारा गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसे साफ तौर पर धमकी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो उसे छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली जाएगी।

आभूषण रख लिए, मायके भेज दिया

निकिता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसके सभी आभूषण अपने पास रख लिए और उसे केवल चांदी की बिछिया और पायल पहनने को दी। 23 अक्टूबर 2025 को उसे भाई के साथ मायके भेज दिया गया और कहा गया कि जब तक 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार नहीं लाई जाएगी, तब तक वापस न आए।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति सोशल मीडिया पर कथित प्रेमिका के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहा है और उसे अभद्र शब्दों से अपमानित कर रहा है। विरोध करने पर आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।

जानकीपुरम थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता के मुताबिक, शिवाकांत द्विवेदी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में हरदोई जनपद में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके पिता नारायण द्विवेदी बीकेटी तहसील के यकरड़िया कला गांव के प्रधान रह चुके हैं, जबकि मां सुषमा द्विवेदी हैं।

इस पूरे मामले में पीड़िता की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में पति, सास-ससुर, ननद और कथित प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया था और जांच करने पर उसके अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000