सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से गैंगरेप हुआ है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने लड़की को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर उसे नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने करीब 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 की सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवती नहर में डूब रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे मिशन शक्ति केंद्र भेजा गया। मिशन शक्ति केंद्र में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ पूर्व से परिचित दो युवकों शफीक और भूरा ने गैंगरेप किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बचपन से परिवार से अलग रह रही थी

पीड़िता ने बताया कि जब वह करीब दो साल की थी, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके करीब एक साल बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और राजस्थान चली गई। लड़की लंबे समय तक अपनी दादी के साथ रह रही थी। पिछले साल दादी की मौत के बाद वह अपने चाचा के साथ रहने लगी। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मां उसे अपने साथ राजस्थान ले गई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि राजस्थान में उसकी मां उसे बेचने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद वह वहां से भागकर बुलंदशहर वापस आ गई और अपनी एक रिश्तेदार ताई के यहां रहने लगी।

चारा लेने आने वाले परिवार से थी पहचान

पुलिस के अनुसार, लड़की की रिश्तेदार ताई चारा काटने का काम करती है। शफीक और उसकी पत्नी भी वहां चारा लेने आते थे। इसी वजह से लड़की और शफीक के परिवार के बीच पहले से पहचान थी। आरोप है कि शफीक के आग्रह पर रिश्तेदार परिवार ने लड़की को करीब 10 दिन तक अपने पास रखा। पुलिस के मुताबिक, शफीक ने अपने साथी भूरा के साथ मिलकर लड़की को बाइक से दिल्ली छोड़ने की बात कही और उसे अपने साथ ले गया।

गैंगरेप के बाद नहर में धक्का देने का आरोप

आरोप है कि शफीक और भूरा लड़की को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नहर के पास ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे नहर में धक्का दे दिया और वहां से भाग गए। नहर में डूब रही लड़की को समय रहते डायल 112 की टीम ने बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एक आरोपी को पुलिस ने 7 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को देर रात हुई मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया।

पीड़िता का मेडिकल कराया गया

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने करीब 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। डायल 112 की टीम के सहचालक और कमांडर को त्वरित कार्रवाई के लिए 2,500-2,500 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में खुर्जा देहात थाना पुलिस की भी अहम भूमिका रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000