पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला:प्रेमी के साथ मिलकर एक दर्जन वार किए, 2 साल की बेटी को लेकर फरार

यूपी के इटावा में पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में सो रहे पति पर दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पति बरामदे की ओर भागा, पर दोनों उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक बार वार करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी बेटी को लेकर मौके से फरार हो गई। सुबह जब मृतक के पिता घर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ क्षत-विक्षत शव देख बदहवास हो गए।

ससुर ने बताया- बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची हुई थी। क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया। मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दोनों पोतियों को मैं अकेले ही पाल लूंगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। पुलिस ने बरामदे में सब्जियों के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है।

अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…

भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर निवासी रणवीर सिंह यादव (45) की 2018 में मथुरा के वृंदावन की रहने वाली पूजा (38) से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पूजा उस समय गर्भवती थी और मायके चली गई थी। काफी मनाने के बाद करीब तीन साल बाद वापस लौटी। इसके बाद फिर से झगड़ा करने लगी। पंचायत में समझौता हुआ, जिसमें शर्त रखी गई कि रणवीर परिवार से अलग रहेगा। इसके बाद बड़े भाई लालू यादव ने खेत में अलग मकान बनवाया, जहां दोनों रहने लगे।

पिता लाखन सिंह ने बताया- रणवीर ट्रक चलाता था। कई-कई दिन घर से बाहर रहता था। उसकी गैर मौजूदगी में मैं घर के बाहर सोता था। रविवार रात को रणवीर अचानक से घर आ गया। मैं सोने के लिए पहुंचा तो बहू पूजा ने झगड़ा शुरू कर दिया। मुझे वापस जाने को कहा तो मैं चला गया।सोमवार सुबह 7:00 बजे में चाय पीने के लिए रणवीर के घर गया, तो देखा घर का दरवाजा खुला था। आवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंदर गया तो नजारा देखकर मेरे होश उड़ गए।

अंदर रणवीर का लहूलुहान शव बरामदे में पड़ा हुआ था। शरीर पर कुल्हाड़ी से दर्जनों वार के निशान थे। आसपास पूरा खून फैला हुआ था। पास में सब्जियों के पास खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। पूरे बरामदे में सामान बिखरा हुआ था। बहू और पोती नदारद थे। सूचना पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

गांव के ही युवक से था प्रेम प्रसंग, पहले से हत्या की प्लानिंग

बड़े भाई लालू यादव ने बताया- पूजा का पिछले दो साल से गांव के ही अर्पित (40) नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। कई बार दोनों को रंगेहाथ पकड़ा जा चुका था। आए दिन इस बात को लेकर रणवीर और पूजा की लड़ाई होती थी। रणवीर विरोध करता था।

लालू यादव ने बताया- रणवीर तीन दिन पहले ही घर लौटा था। पूजा ने पहले से ही उसकी हत्या की साजिश बनाई थी। उसने पिजा जी को बाहर सोने नहीं दिया। रणवीर के सो जाने के बाद अर्पित को बुलाया और दोनों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद बेटी को लेकर फरार हो गए।

प्रेमी गांव का ही रहने वाला, कुंवारा है

पुलिस ने बताया- आरोपी अर्पित गांव का ही निवासी है और अविवाहित बताया जा रहा है। हत्या के बाद वह भी फरार है। आशंका है कि दोनों जिले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रणवीर की बाइक भी गायब है, संभव है उसी से आरोपी फरार हुए हों।

दो बेटियां, एक जन्म से ननिहाल में

पिता लाखन ने बताया- रणवीर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी लक्ष्मी (5) जन्म से ही अपने ननिहाल मथुरा में रहती है। 2 साल की छोटी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। रणवीर की हत्या करने के पूजा और अर्पित उसे अपने साथ ले गए।

ASP ग्रामीण बोले- प्रेम प्रसंग में हत्या

ASP ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000