शादी से पहले महिला कॉन्स्टेबल को उठा ले गया गैंगस्टर: 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले गैंगस्टर ने महिला कॉन्स्टेबल को किडनैप कर लिया। रविवार शाम को बारात आनी थी। शादी से 4 घंटे पहले लड़की लापता हो गई। पिता ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस का दावा है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है।

पुलिस की 4 टीमें बरामदगी के लिए लगाई गईं। पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल संध्या भारद्वाज (25) को करीब 8 घंटे में ही बरामद कर लिया है। लेकिन बारात नहीं आने पर पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सोमवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं लड़के वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादान का है।

अब जानिए पूरा मामला…

अकबरपुर सादान की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल संध्या भारद्वाज (25) की रविवार रात बारात आनी थी। इससे पहले सुबह बदमाश ने महिला कॉन्स्टेबल का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो हंगामा मच गया।

महिला कॉन्स्टेबल के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया- मेरी बेटी संध्या भारद्वाज अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में तैनात है। बेटी का रिश्ता अलीगढ़ में ही बन्ना देवी थाने में तैनात सिपाही अतुल शर्मा से तय हुआ। 8 फरवरी को मुजफ्फरनगर के मीरापुर के गांव खेड़ी सराय गांव से बारात आनी थी।

घर में शादी की रस्म पूरी होने के बाद शादी से 4 घंटे पहले हाथों में मेहंदी लगी महिला कॉन्स्टेबल संध्या अचानक लापता हो गई। पिता ने बताया- मेरी बेटी को ढीकोली के रहने वाला अंकित किडनैप करके ले गया है। अंकित का आपराधिक रिकॉर्ड है। मेरी बेटी की जान को खतरा है।

कॉल कर बोली- अपनी मर्जी से जा रही हूं

पुलिस के मुताबिक, परिवार जब थाने पहुंचा था तो उसके कुछ देर बाद ही महिला कॉन्स्टेबल का घर के एक मोबाइल फोन पर कॉल आया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उसने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपना अच्छा-बुरा सब समझती है। हालांकि, परिवार इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। CO पंकज लवानिया ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है अंकित

आरोपी अंकित ठाकुर मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मई-2025 में उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक शराब के ठेके पर लूट की थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के बाद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अंकित के एक पैर में गोली भी लगी थी। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। अंकित पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 9 मवाना थाने में जबकि 2 किला परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज है।

लड़की के पिता की तबीयत हुई खराब

शादी से पहले बेटी के अपहरण से परिवार सदमे में है। चर्चा है कि सिपाही के पिता की तबीयत खराब हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसने यह रिश्ता कराया था, वह शख्स भी महिला सिपाही के घर पहुंच गया है। उधर, लड़के पक्ष से भी फोन पर लगातार बात की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000