उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में बारातियों ने टेंट मालिक को पीटा:गाड़ी टच होने पर विवाद By Pratibha Rajdar Last updated Feb 13, 2026 111 प्रतापगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र के तेलिया चौराहा पर बारातियों की कार और टेंट हाउस के सामान से लदी पिकअप गाड़ी के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार 3-4 लोगों ने टेंट मालिक के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, सदर मोड़ की ओर से आ रही एक कार और टेंट का सामान ले जा रहे पिकअप वाहन के बीच अजीत नगर के पास टक्कर हो गई। इस टक्कर से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। इसी बात पर कार सवार लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पिकअप चालक व टेंट मालिक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। 111 Share