सांप की केंचुली छोड़कर भागी लड़की का बोली- प्रेमी से शादी कर ली है, घरवालों को परेशान न किया जाए

औरैया में ‘नागिन’ बनने की अफवाह उड़कर घर से भागी युवती ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया है। उसने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और गले में मंगलूसूत्र था।

युवती ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। कोई भी किसी तरह से प्रेमी या उसके घरवालों को परेशान न करे। युवती के साथ उसका प्रेमी भी दिखाई दिया। युवती ने प्रेमी के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी किया है।

लड़की के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 टीमों का गठन किया। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर का है।

अब जानिए पूरी कहानी…

सींगनपुर गांव के रहने वाले राकेश वाल्मीकि की 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। राकेश की छोटी बेटी रीना (21 साल) ने गांव के ही एक स्कूल से 8वीं तक पढ़ाई की है। उसका गांव के युवक श्याम जी शर्मा से अफेयर है।

परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। लेकिन वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। युवती ने घर से भागने के लिए फिल्मी अंदाज में योजना बनाई।

10 फरवरी की रात उसने अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया और घर से चली गई। अगले दिन सुबह जब परिजनों ने केंचुली देखी तो गांव में ‘नागिन’ बनने जैसी अफवाह फैल गई।

युवती के पास मोबाइल फोन नहीं था। वह अपनी मां के कीपैड मोबाइल से बातचीत करती थी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसमें एक युवक का नंबर ट्रेस हुआ। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद से युवक के घरवालों के मोबाइल नंबर बंद हैं। घर पर भी ताला लगा है।

तीन माह पहले गई थी शेषनाग मंदिर

परिजनों के अनुसार, करीब 3 माह पहले युवती मैनपुरी के कुम्हेल स्थित शेषनाग मंदिर गई थी, जहां से वह शेषनाग की मूर्ति लेकर आई थी। इसके बाद वह अक्सर सपने में सांप दिखने और रात में सांप के पास लेटने जैसी बातें किया करती थी। घटना के बाद से घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी थी।

इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो वायरल

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रीना ने अपने प्रेमी श्याम जी शर्मा की इंस्टाग्राम आईडी “जय महाकाल” से वीडियो पोस्ट किए। पहला वीडियो 11 सेकेंड और दूसरा 34 सेकेंड का है।

पहले वीडियो में रीना के साथ उसका प्रेमी भी है। वह कह रही है कि मैंने शादी कर ली है, यह मेरे पति हैं, अगर इनके घर वालों को कुछ दिक्कत हुई तो मेरे घर वालों का नाम लगेगा।

दूसरे वीडियो में वह कह रही मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। मेरा मन था, इससे ही शादी करूं। मैंने खुद इससे बोला कि आज हम लोग शादी करेंगे। मैंने खुद जबरदस्ती की शादी के लिए। यह उसके फोटो हैं। आप देख सकते हो। मैंने खुद अपनी मर्जी से की है शादी। इसमें किसी का हाथ नहीं है। प्लीज कोई टॉर्चर न करे, मैं बस यही चाहती हूं।

पुलिस बोली- लोकेशन ट्रेस की जा रही

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया-

” युवती की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस की मदद से इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000