अपराधउत्तरप्रदेशजौनपुर ईंट से कुचलकर युवक की हत्या: सरसों के खेत में क्षत-विक्षत मिला शव By Pratibha Rajdar Last updated Feb 17, 2026 60 जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर–फेरूपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव की हालत देख ग्रामीण दहल उठे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं, थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के चेहरे को ईंट से कुचलकर बुरी तरह विकृत कर दिया गया था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई, जिसकी नम्बर प्लेट टूटी मिली। आसपास शराब की बोतलें, टूटी कांच व संघर्ष के संकेत भी मिले हैं। पुलिस ने बाइक के चेसिस नम्बर के आधार पर मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी मेहंदी गांव, थाना सिकरारा (जौनपुर) के रूप में की, बताया जा रहा है कि वह भदोही जनपद के तुलसीचक स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। वह तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। 60 Share