बहन के बॉयफ्रेंड का सर्जिकल ब्लेड से गला रेताः 18 टांके लगे, 2 छोटे भाइयों ने घर में घुसकर हत्या की कोशिश

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड के 2 भाइयों ने घर में घुसकर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड (सर्जिकल ब्लेड) से उसका गला रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों हमलावर भाइयों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके गले में 18 टांके लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना खुशहालगंज, थाना पारा निवासी महेंद्र कन्नौजिया (25) के साथ हुई। परिजनों के मुताबिक, महेंद्र का काकोरी थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय एक युवती से प्रेम प्रसंग है। 14 फरवरी, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे महेंद्र के घरवालों ने युवती को अपने घर बुलाया। उससे महेंद्र से दूरी बनाने की बात शुरू की।

युवती के भाइयों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया

इसी दौरान युवती के 2 छोटे भाई शिवम गौतम और अनुराग गौतम महेंद्र के घर पहुंच गए। दोनों भाई घर के बरामदे में घुस गए। महेंद्र को गिराकर उसके गले पर सर्जिकल ब्लेड से वार करने लगे। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।

महेंद्र के पिता संतू और उनके भाई रमेश ने किसी तरह हमलावरों के हाथ से ब्लेड छीना। दोनों को पकड़ लिया। हमले में महेंद्र के गले पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गया।

अस्पताल में चल रहा है उपचार

परिजनों ने महेंद्र को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मुकेश कन्नौजिया, जगदीश कन्नौजिया और ममता सहित कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हमले की पुष्टि की है।

हमलावरों को पुलिस के हवाले किया

पीड़ित पक्ष दोनों हमलावरों को ब्लेड सहित पारा थाने ले गया। उन्हें पुलिस के हवाले करके लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक पारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़े भाई की ससुराल आने-जाने के दौरान प्यार हुआ

परिजनों ने बताया कि महेंद्र के बड़े भाई की युवती के गांव में ससुराल है। उसका भाई की ससुराल आना-जाना रहता था।…वहीं पर उसकी युवती से जान पहचान हुई। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। युवती के परिजन दोनों के प्यार से खुश नहीं हैं। महेंद्र शटरिंग का काम करता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000