अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था भांजा:चचेरे मामा ने की हत्या, सिर में घुसा मिला धारदार हथियार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार में अवैध संबंधों में बाधक बने चचेरे मामा ने भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के मसवासी पुलिस चौकी के खौदकलां गांव में मंगलवार की रात लगभग पौने 12 बजे कथित अवैध संबंधों में बाधक बने चचेरे मामा ने भांजे मोहम्मद आकिल (28) की दरांती के प्रहार से हत्या कर दी।

चीख निकलने पर पड़ोसी ने आरोपी को भागते हुए देखा। मौके पर तमाम ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। खौदकलां गांव के लोग मंगलवार की रात गहरी नींद में सो रहे थे तभी उन्होंने चीखों की आवाज सुनी।

लोग घरों से बाहर निकल आए और वह मोहम्मद आकिल के घर पहुंचे तो वो रक्तरंजित अवस्था में मिला। उसके सिर में दरांती घुसी हुई थी। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना मिलने पर कोतवाली और मसवासी चौकी पुलिस आ गई। पुलिस को आकिल मृत अवस्था में में मिला। इसके चलते शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

घर में अकेला रहता था आकिल 

आकिल के माता-पिता का काफी साल पहले निधन हो चुका है। एक बहन थी वह भी शादी के बाद अपनी ससुराल में रह रही है। आकिल की शादी हो चुकी है लेकिन पत्नी शाइस्ता लगभग छह माह पहले उसे छोड़ तीन बच्चों को लेकर अपने मायके जाकर रहने लगी है।

आरोप है कि आकिल को नशे की लत और आपराधिक गतिविधियों से नाराज होकर वह पहले भी कई बार पति को अकेला छोड़ कर मायके जा चुकी है। इस तरह अकील अपने घर में अकेला ही रह रहा था।

चचेरे मामा पर हत्या का आरोप

गांव में उसके चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा रहता है। उसकी शादी हुई थी लेकिन पत्नी तलाक लेकर उसे छोड़ गई। बताते हैं कि भांजा मोहम्मद आकिल अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि वह ममेरे ससुर नसीम उर्फ भूरा के सांपर्क में थी।

नसीम से मोबाइल पर बात करती थी। चर्चा है कि मोहम्मद आकिल को रास्ते से हटाकर वह उसकी पत्नी को खुद अपनी पत्नी बनाना चाहता था। संभव है कि इसी कारण मंगलवार की रात मोहम्मद आकिल की जघन्य हत्या कर दी गई।

चचेरा मामा पुलिस की हिरासत में

चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि नसीम उर्फ भूरा, मोहम्मद आकिल के घर से भागने का प्रयास कर रहा था। भीड़ जमा होने के कारण वह भाग नहीं सका। इसी दौरान कुछ देर में पुलिस आ गई और उसे कब्जे में ले लिया गया।

आकिल का है आपराधिक इतिहास

पुलिस और ग्रामीणों के मुटाविक आकिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हुए। वह कई बार जेल भी जा चुका था। इसके आलावा वह नशा भी करने लगा। शाइस्ता पति की इन हरकतों से तंग रहती ही और उसे छोड़कर अपने तीन बच्चों के मायके में रहने लगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000