डबल मर्डर और सुसाइड: ‘पापा बोल रहे न मम्मी, भइया भी शांत, एक बार तो उठ जाओ’, शवों को देख बिलख पड़ी बेटी

न पापा बोल रहें हैं न मम्मी, भइया भी शांत है…। आखिर तुम लोगों के साथ किसने ऐसा कर दिया। रविवार रात 9:50 बजे तो मां आप से फोन पर बात हुई थी। तब आप ने ही बताया था कि पिता खाना खा रहे हैं। हम आ गए हैं… एक बार तो उठ जाओ। अब हमारा क्या होगा… किससे बात करेंगे। 
इस कांड को करने वाले को भगवान कभी माफ नहीं करेंगे… मेरा पूरा परिवार खत्म कर दिया। यह करुण क्रंदन था मेरठ से पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची रिटायर्ड फौजी चेतराम की शादीशुदा बेटी प्रीति का।

तीनों के शवों के पास जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर बिलखती प्रीति ने कहा कि मेरे माता-पिता और भाई की हत्या करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।प्रीति ने बताया कि माता-पिता के पास कुछ दिनों के लिए घूमने आने वाली थीं। सोमवार दोपहर ट्रेन से रिजर्वेशन कराया था। रविवार रात मां सुनीता से अच्छे से बात हुई लेकिन जरा सा भी बातचीत में कोई तनाव नहीं पता चला। मां ने सफर के दौरान संभालकर आने के लिए कहा था। इसके बाद वह पैकिंग करने लगीं लेकिन सोमवार सुबह खबर सुनकर कलेजा फट गया।

पागल आदमी है… क्या कर दिया

पोस्टमॉर्टम के बाद जब रिटायर्ड फौजी चेतराम और उनकी पत्नी सुनीता का शव परिसर में लाकर रखा गया तो उनकी बहन समुद्री बिलखकर चीखते हुए बोलीं कि पागल आदमी है… ये क्या कर दिया। भतीजे दीप का शव देख बुआ समुद्री बेहोश हो गई। तीनों शवों का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर किया गया।

 

यह था पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान (52) ने पत्नी सुनीता (45) और बेटे दीप (16) की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस उनकी बाइक के नंबर के आधार पर घर पहुंची। घर में पत्नी व बेटे के खून से लथपथ शव पड़े मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर और डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों से पूछताछ की। दंपती में अक्सर विवाद होने और रिटायर्ड फौजी के सट्टे की लत में कर्जदार होने की बात सामने आई है।

मूलरूप से घाटमपुर के सेरुआ बखरिआ गांव निवासी चेतराम पांच साल पहले सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से मालरोड स्थित रिजर्व बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटा दीप थे। दीप कक्षा नौ का छात्र था।

तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था परिवार

पूरा परिवार अक्तूबर 2025 में तुलसियापुर में नए घर में शिफ्ट हुआ था। पहले परिवार आवास विकास हंसपुरम में रहता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब पौने छह बजे डीएफसी रेलवे ट्रैक पर कठोंगर गांव के पास मालगाड़ी के आगे एक शख्स के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। ट्रैक के पास बाइक भी मिली थी। जीआरपी ने शख्स की शिनाख्त के लिए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कराई तो वह आवास विकास निवासी चेतराम पासवान की निकली।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000