अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका:16 लोगों की मौत, विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया By Pratibha Rajdar Last updated Feb 20, 2026 293 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में एक आवासीय इमारत में हुए गैस विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस अधीक्षक जमशेद आशेर ने मीडिया को बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार तड़के 4:15 बजे तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए सरकारी बचाव सेवा रेस्क्यू 1122 के अनुसार, घटनास्थल पर शहरी खोज एवं बचाव दल औरआपदा प्रतिक्रिया वाहन तैनात किए गए हैं तथा तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू 1122 के बयान में कहा गया है कि इमारत में छोटे-छोटे कमरे होने के कारण सीमित जगह के चलते राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि बचाव दल मलबा हटाने का कार्य जारी रखे हुए हैं। 293 Share