महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत: कोटा में कार ट्रक में घुसी

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने से ब्रेजा कार ट्रक में घुस गई।

हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे चेचट थाना क्षेत्र में चेचट कस्बे में हुआ। मृतकों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21) निवासी सेक्टर-11 विकास नगर लखनऊ, प्रांजुल चतुर्वेदी (26) निवासी रामनगर वार्ड नंबर-3 गांव रूरा देहात कानपुर, अंकुश दुबे (25) निवासी मंडोली कानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं चौथा मृतक अंश प्रताप सिंह (20) गोंडा जिले के धौलपुरवा गांव का रहने वाला था। सभी युवक उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर यूपी लौट रहे थे।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि चारों युवक शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद आज सुबह वहां से कानपुर के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया- एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV देखने पर पता चल रहा है कि गाड़ी स्पीड में थी और लहरा रही थी। ड्राइवर को झपकी आने के चलते ब्रेज्जा कार (नंबर UP 34 BQ 3278) आगे चल रहे ट्रक में घुस गई होगी। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया- मृतक युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। कानपुर से उनके परिजन रवाना हो गए हैं। चारों के शव को रामगंजमंडी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाया गया है।

एक मृतक लखनऊ में बिजली विभाग में करता था काम

मृतक प्रांजुल चतुर्वेदी लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा के रूप पर काम करते थे। वे शादीशुदा थे और उनके एक बेटा है। वहीं घटना के बारे में सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो अंश प्रताप के पिता से बात हुई। वे दिल्ली में सीआरपीएफ में हैं, उन्होंने बताया कि अंश दिल्ली में पढ़ाई करता था। वह उज्जैन कैसे पहुंचा, इसका उन्हें पता नहीं। फिलहाल सूचना के बाद परिजन कोटा के लिए रवाना हो गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000