एसडीएम सदर नैन्सी सिंह का ऐतिहासिक फैसला, अपने ही पूर्वाधिकारियों एवं कमर्चारियों पर कूटरचित प्रविष्टि हेतु मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं हो सकता…

प्रतापगढ़ कोतवाली नगर के सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा रोड़ स्थित आई टी आई कॉलेज के सामने वेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचना करके अपने हक में आदेश कराने वाले षड्यंत्रकारियों की ब्यूह रचना हुई ध्वस्त। कूट रचना के जरिये पूर्व एसडीएम सदर उदय भान सिंह द्वारा जारी आदेश को कई दिनों के मंथन के बाद वर्तमान एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने शून्य घोषित करने पर बाध्य हुई। जो फैसला एसडीएम सदर नैन्सी सिंह ने सुनाया वह काबिलेतारीफ है और उनके इस फैसले से उनके प्रति आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।

पूर्व एसडीएम सदर उदय भान सिंह के आदेश दिनांक- 21/09/2024 को वर्तमान एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने अपने आदेश दिनांक- 19/02/2026 के जरिये किया शून्य…

आइये जाने एक नजर नैन्सी सिंह, एसडीएम सदर के आदेश पर डाले। एसडीएम सदर ने अपने आदेश में दिखा है कि सदर तहसील के ग्राम सगरा में वर्तमान खतौनी 1425-1430 फसली के खाता खतौनी संख्या- 51की गाटा संख्या- 456/0.295 हेक्टेयर पर चन्द्रनाथ सुत स्व. श्याम सुंदर निवासी पूरे गरीबदास परगना व तहसील सदर, जनपद- प्रतापगढ़ का नाम निरस्त किया जाता है तथा न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, प्रतापगढ़ में विचाराधीन वाद संख्या- टी202402570304326 चन्द्रनाथ बनाम सरकार अंतर्गत धारा- 38 (2) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 का आदेश दिनांक- 21/09/2004 शून्य घोषित किया जाता है। परवाना अमलदरामद जारी हो।

खुलासा इंडिया की खबर और उसके विश्वास पर एक बार फिर लगी मुहर, खबर को अधिकारियों ने लिया था, संज्ञान…

राजस्व पेशकार न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर प्रतापगढ़ को आदेशित किया जाता है कि कूटरचित प्रविष्टि हेतु दोषी प्रतिवादी तथा सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक वाद पंजीकृत कराते हुए सम्बंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आख्या अधोहस्ताक्षरी से हस्ताक्षरित करवाकर जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ को प्रेषित की जाय।

पत्रावली वाद आवश्यक कार्यवाही संचित अभिलेखागार हो। वास्तव में ऐसा आदेश देखकर लगता है कि अभी भी कुछ अधिकारियों का जमीर अभी ज़िंदा है। वह न्याय को प्राथमिकता देते हैं और उसे किसी प्रभाव के आगे डिगने नहीं देते। उक्त प्रकरण में नैन्सी सिंह, एसडीएम सदर भी सभी तरह के दबाव को दरकिनार करते हुए सत्य को चुना और षड्यंत्रकारियों के इरादों को नेस्तानबूत कर डाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000