बेटा रेप किया, मां ने धोए खून से सने कपड़े, बच्ची की हालत नाजुक,शादी समारोह में शामिल होने आई थी दादा-दादी के साथ

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में 20 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने आई 08 वर्षीय मासूम से रेप की घटना हुई थी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में पैरवी करेगी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 05 दिन में ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब पुलिस कोर्ट में फास्ट ट्रायल की अर्जी देगी।

वहीं, पहली बार पुलिस के अनुरोध पर अस्पताल में भर्ती पीड़िता का वहीं पर बयान दर्ज किया गया था, जिस वजह से चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकी है। अब भी पीड़ित मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है। बच्ची के नाजुक अंग के नीचे 05 टांके लगे हैं।

रेप के आरोपी अशोक निषाद को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया। जांच में सामने आया कि बेटे को बचाने के लिए आरोपी की मां सुनीता देवी ने साक्ष्य मिटाए थे। बेटे के खून से सने कपड़ों को रात के समय ही धो दिया था। दोषी मानते हुए पुलिस ने सुनीता को भी 24 फरवरी को अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया।

दादा-दादी के साथ शादी में आई थी बच्ची

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय मासूम 20 फरवरी को अपने दादा-दादी के साथ पीपीगंज के एक शादी में आई थी। समारोह में जयमाला कार्यक्रम करीब 11 बजे रात में चल रहा था। इसी बीच पीपीगंज के अशोक निषाद ने बच्ची को गांव के बाग में ले जाकर उसके साथ ऐसी दरिंदगी की थी।

उसकी हरकतों की वजह से बच्ची बेहोश हो गई थी। उसके नाजुक अंग के नीचे 05 टांके लगे हैं। परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को 21 फरवरी को सुबह सूचना दी, जिसपर पीपीगंज पुलिस ने इलाज के लिए जंगल कौड़ियां सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन स्थिति गंभीर होते देख बच्ची को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना में तत्काल आरोपी को जेल भिजवा दिया और फिर सोमवार को साक्ष्य मिटाने के आरोप में अशोक की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

अब पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के डिजिटल साक्ष्य के अलावा अन्य साक्ष्य भी मिल गए हैं। जिससे आरोपियों को उनके करतूत की सजा दिलाई जा सके। इसके लिए ही पहल करते हुए पीपीगंज थानेदार अरुण कुमार सिंह ने कोर्ट में बयान के लिए अर्जी दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट की ओर से मंगलवार को पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है।

इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेप के गंभीर मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस कोर्ट में सजा कराने के लिए पैरवी भी करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले इसके लिए पुलिस अर्जी देगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000