गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जलाया:80% शरीर जला, युवक की हालत गंभीर

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक ऑटो चालक को उसकी प्रेमीका और अन्य लोगों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से लगभग 80% झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

रामस्वरूप कॉलोनी निवासी ऑटो चालक चांद पर गुरुवार रात 10 बजे हमला किया गया। परिजनों के अनुसार, चांद सवारी छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी प्रेमीका शबनम, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन खींचकर ले जाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गंभीर हालत में चांद को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पीड़ित के भाई साबिर खान ने बताया- चांद का करीब दो साल से आजम पाड़ा की रहने वाली शबनम से अफेयर चल रहा था। पहले आजम पाड़ा की रहने वाली शबनम से निकाह किया था। शबनम के पहले पति की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। आरोप है कि शबनम ने बिना तलाक लिए इसी महीने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी।

परिजनों का कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर परिवार में नाराजगी है और जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000