एक मां ने ऐसा क्‍या कह दिया ज‍िसे सुनकर,स्मृति ईरानी फावड़ा लेकर हटाने लगीं गोबर

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार को दूसरे दिन स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केंद्र सरकार में आठ साल पूरा होने पर सेवा समर्पण और गरीब कल्याण योजना के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत सिकरौल वार्ड के भीम नगर की बस्ती में भ्रमण के दौरान एक मां को उसकी बेटी की शादी में आ रही बाधाओं की चिंता से भी मुक्त कर दिया। गरीब मां ने यह बताया कि बेटी की शादी है। शादी कुछ ही दिन बचे हैं‌, लेकिन घर के सामने गोबर का ढेर लगा है। ये सुनते ही ईरानी खुद फावड़ा लेकर गोबर के ढेर को हटाने लगीं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्वच्छता अभियान के दौरान भीम नगर बस्ती के अंदर भ्रमण करते हुए चिंता देवी के मकान के पास पहुंचीं तो चिंता देवी ने हाथ जोड़कर उनसे गुहार लगाई कि 15 जून को बेटी की शादी है। घर के सामने मैदान में गोबर का ढेर लगा हुआ है। कई बार नगर निगम कर्मियों से गुहार लगाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। चिंता देवी ने कहा कि आप कृपया इसे हटवा देतीं तो बड़ी कृपा होती। इसके बाद स्मृति ईरानी ने खुद हाथों में फावड़ा लिया और गोबर हटाना शुरू कर दिया। कभी हाथों में फावड़ा तो कभी बेलचा लिए जब ईरानी गोबर हटाने लगीं तो भाजपा पदाधिकारियों ने कदम से कदम मिलाते हुए सफाई करने लगे।

स्मृति ईरानी से चिंता देवी ने गुहार लगाते हुए आगे कहा, मेरे पति स्वर्गीय हरीश चंद्र प्रसाद ने डाकखाने में सात लाख 26 हजार रुपए जमा किए थे। डाकखाने में पहले कभी हुए घोटाले के कारण अभी तक नहीं मिल पाए है। इन्हीं रुपयों के चलते मेरे पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने स्‍मृत‍ि ईरानी से पोस्ट ऑफिस में जमा किए गए रुपए भी निकलवाने का आग्रह किया। इसके बाद ईरानी ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। क्षेत्रीय नेताओं ने बताया कि अभी पोस्ट ऑफिस बंद होगा। जिस पर ईरानी ने क्षेत्रीय पार्षद को निर्देश दिया कि पोस्ट ऑफिस खुलते ही महिला को वहां ले जाकर संपर्क कराया जाए और इनके रुपए निकलवाए जाएं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000