प्रतापगढ़ में कमांडेंट पर रिश्वत मांगने का आरोप: होमगार्ड बोला- ड्यूटी बहाली के नाम पर 4 हजार रुपये मांगे

प्रतापगढ़ में होमगार्ड विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र पांडेय पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। दो होमगार्डों द्वारा लगाए गए इन आरोपों का वीडियो सामने आया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है।

कोहड़ौर थाने की पीआरवी में तैनात होमगार्ड विजय तिवारी ने कमांडेंट पर ड्यूटी बहाल करने के लिए चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में तैनात होमगार्ड सत्येंद्र पांडेय ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

सत्येंद्र पांडेय के अनुसार, उनकी ड्यूटी प्रयागराज में माघ मेले के दौरान सीओ रमाशंकर सिंह के साथ लगी थी। कमांडेंट कार्यालय को प्रतिदिन उपस्थिति की सूचना भेजी जा रही थी। इसी बीच उनके बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें ड्यूटी छोड़कर घर आना पड़ा। सत्येंद्र का आरोप है कि ड्यूटी बहाल करने के लिए कमांडेंट ने उनसे चार हजार रुपये मांगे। रकम न देने पर उन्हें अनुपस्थित दिखाकर वेतन रोक दिया गया।

वेतन न मिलने के कारण सत्येंद्र पांडेय को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में वह परिवार के साथ होली भी नहीं मना पा रहे हैं। विजय तिवारी ने भी चार हजार रुपये की मांग किए जाने के आरोप को दोहराया है। दोनों होमगार्डों के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमांडेंट बोले- दबाव बनाने को लगाए जा रहे आरोप

होमगार्ड कमांडेंट धीरेंद्र पांडेय ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं और कार्यालय में किसी प्रकार की रिश्वत नहीं ली जाती।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000