उत्तरप्रदेशअपराधलखनऊ महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा By Pratibha Rajdar Last updated Mar 12, 2026 48 यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी किशन रावत ने पूछताछ में बतासूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला के घर से निकला और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ दूरी पर झाड़ियों में शौच कर रहे युवक ने उसे बाहर निकलते देख लिया था। या कि उसने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी। उसने सलवार से महिला का गला कसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। कुछ देर बाद गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर फैली तो युवक हैरान रह गया। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां काम करता है। युवक ने मालिक को किशन के बारे में बताया। धीरे-धीरे किशन का नाम चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशन की तलाश की, पर उसका फोन बंद था। हत्या करने के बाद किशन दोस्त के पास पहुंचा और उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने की बात कही। दोस्त उसे मोहनलालगंज तक छोड़कर आया। हालांकि, किशन ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। महिला के बेटे पर डंडे से किया हमला छानबीन में सामने आया कि घर में घुसते ही किशन आक्रामक हो गया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला का बेटा कुछ दूरी पर था। महिला ने किशन का नाम लेते हुए उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। बेटा किशन का नाम सुनकर शोर मचाने लगा। हालांकि, घर के पास फॉगिंग होने के कारण उसकी आवाज दब गई। किशन ने गला दबाकर महिला को पटक दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। इसके बाद वह महिला के बेटे को खींचकर थोड़ी दूर ले गया। फिर पैंट उतारकर डंडे से उसकी पिटाई करने के बाद गला कसकर पानी के टब में डाल दिया। इसके बाद उसने महिला के शव के साथ दरिंदगी की। शव के पास बैठकर पी थी शराब वारदात के समय किशन नशे में धुत था। वह शराब की बोतल भी साथ ले गया था। पूछताछ में सामने आया कि हत्या व दुष्कर्म के बाद उसने शव के पास बैठकर शराब भी पी थी। फिर पान मसाला खाया और आराम से निकल गया। उसका घर महिला के मकान से महज 50 मीटर दूर है। वह अक्सर उसकी दुकान पर पान मसाला लेने आता था। किशन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी किशन की करतूत से हैरान है। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या करने के आरोपी किशन रावत को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशन के बाएं पैर में गोली लगी। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में थीं। देर रात सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। इससे सिपाही अमित घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए किशन को अस्पताल भिजवाया गया है। छानबीन में सामने आया है कि वह पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। उसकी पिटाई से पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। मौके से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। यह था पूरा मामला राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत से पहले मां और बेटे ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था। 48 Share