पिट गए पुलिसवाले, लेखपाल ने भी दौड़कर बचाई जान; कब्जा हटाने के विरोध में भीड़ हुई बेकाबू

मथुरा के कोसीकलां के गांव खरौट में चक रोड को कब्जामुक्त कराने गई तहसील की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने लेखपाल के साथ ही पुलिसकर्मियों से खींचतान और मारपीट कर दी। इसके बाद चक रोड पर रखे बुर्जी-बिटौरों में आग लगा दी। ग्रामीणों के घेरने पर तहसील कर्मियों ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया, तब कहीं जाकर वह गांव से निकल सके। गांव खरौट में चक रोड पर गांव के प्रीतम आदि ने अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध किया हुआ था। सुनवाई करते हुए तहसील टीम शुक्रवार को कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम के अतिक्रमण हटाने पर काफी महिलाएं एकजुट होकर पहुंच गई और तहसील टीम से भिड़ गई। लेखपाल और पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी।

महिलाओं ने पहले तहसील टीम से अभद्रता की। तहसीलदार सचिन पवार को घेरकर धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान महिलाओं ने वहां रखे बुर्जी- बिटोरों में आग लगा दी। मामला बिगड़ता देख तहसील टीम ने अतिरिक्त फोर्स मांगा। इसके बाद एसडीएम वैभव गुप्ता और थाने का फोर्स गांव पहुंचा। पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी भाग गए। बुर्जी बटोरों में फैली आग को बुझाने के लिए दमकलों को बुलाया गया और आग पर जैसे तैसे काबू पाया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि चकरोड को साफ करा दिया गया है। लेखपाल और पुलिसकर्मियों से अभ्रद्रता एवं मारपीट करने वाले अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर! होटल में लगा अनोखा बोर्ड, LPG संकट के बीच मैनेजर ने बताई मजबूरी     |     मुंबई में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त     |     डबल मर्डर से सनसनी, सो रहे बुजुर्ग दंपति का बदमाशों ने रेत डाला गला     |     तेज रफ्तार का कहर: महिला टीचर ने कार से 8 साल के बच्चे को रौंदा, भंडारे का प्रसाद लेने जा रहा था मासूम     |     ‘कम सैलरी का ताना देती थी…’, पहले पत्नी की तलवार से काटी गर्दन, फिर 8 साल की बेटी का भी घोंटा गला     |     गला दबाकर 2 साल के मासूम को मार डाला, फिर बोरे में भरकर छिपा दी डेड बॉडी, बदले की आग में चाची ने किया कांड     |     CO के स्टेनो पर दूसरी शादी करने का आरोप पीड़ित महिला ने SP से की शिकायत     |     पिट गए पुलिसवाले, लेखपाल ने भी दौड़कर बचाई जान; कब्जा हटाने के विरोध में भीड़ हुई बेकाबू     |     पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगा समेत 327 पुलिसकर्मियों के तबादले     |     मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया, तो गुस्से से हो गया आग बबूला; बड़े भाई की बेरहमी से कर दी हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000