CO के स्टेनो पर दूसरी शादी करने का आरोप पीड़ित महिला ने SP से की शिकायत

लखीमपुर खीरी। एसपी कार्यालय में तैनात एक स्टेनो पर सहारनपुर निवासी महिला ने पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई प्रार्थना पत्र नहीं पहुंचा है। महिला का आरोप है कि करीब नौ वर्ष पहले उनकी मुलाकात गौरव शर्मा से हुई थी, जो उस समय सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात था और वर्तमान में एसपी कार्यालय में स्टेनो के रूप में कार्यरत है। दोनों के बीच परिचय बढ़ने के बाद संबंध बने और 27 दिसंबर 2017 को उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद उसके साथ रहकर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के अनुसार बाद में पता चला कि आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद उसने बदायूं में तैनाती के दौरान वहां के एसपी को भी शिकायत दी थी। इसी बीच आरोपी का तबादला लखीमपुर खीरी हो गया। महिला ने बताया कि 27 फरवरी को इस मामले को लेकर दोनों के बीच एसपी कार्यालय परिसर में भी विवाद हुआ था।

वीडियो में दो पत्नियों की बात स्वीकारने का दावा

शिकायत के बाद एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें स्टेनो दो पत्नियों और तीन बच्चों की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह भविष्य में किसी अनहोनी की स्थिति में दोनों पत्नियों को बराबर अधिकार देने की बात कहता हुआ नजर आता है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000